Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मनोहर लाल खट्टर ने भलस्वा डंपसाइट के सुधारात्मक कार्य की प्रगति की समीक्षा की

लगभग 70 एकड़ के कुल डंपसाइट क्षेत्र में से लगभग 43 एकड़ भूमि पुनः प्राप्त कर किया

Manohar Lal Khattar, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 16:24 IST

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, श्री मनोहर लाल खट्टर ने आज भलस्वा डंपसाइट का दौरा कर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा किए जा रहे वर्षों पुराने अनुपचारित कचरे (पुराने कचरे) के सुधारात्मक निस्तारण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सुधारात्मक कार्यों के संबंध में स्‍थल पर जाकर किया गया यह उनका दूसरा प्रत्यक्ष निरीक्षण एवं समीक्षा दौरा था।

भलस्वा डंपसाइट को केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा डंपसाइट रेमेडिएशन एंड एक्शन प्लान (डीआरएपी) पहल के अंतर्गत अपनाया गया है। यह आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-यू 2.0 के तहत देशभर की प्रमुख पुरानी डंपसाइटों के सुधारात्मक निस्तारण हेतु प्रारंभ किया गया राष्ट्रव्यापी मिशन मोड कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक सुधारात्मक निस्तारण, पर्यावरणीय पुनर्स्थापन तथा मूल्यवान शहरी भूमि के पुनः उपयोग के माध्यम से “लक्ष्य शून्य डंपसाइट” प्राप्त करना है।

श्री मनोहर लाल ने 15 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भलस्वा डंपसाइट को अपनाने की औपचारिक घोषणा की थी, जिसके पश्चात 17 सितंबर 2025 को “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के अंतर्गत स्थल पर औपचारिक शुभारंभ एवं निरीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत भलस्वा डंपसाइट को त्वरित सुधारात्मक निस्तारण एवं रूपांतरण के लिए चुना गया।

आज के दौरे के दौरान अधिकारियों ने माननीय मंत्री को भलस्वा डंपसाइट पर बायोमाइनिंग एवं भूमि पुनः प्राप्ति गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराया। जून 2022 में इस स्थल पर लगभग 73 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा मौजूद था तथा जुलाई 2022 से मिशन मोड में निरंतर बायोमाइनिंग कार्य संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 15 हजार मीट्रिक टन अपशिष्ट का प्रसंस्करण किया जा रहा है।

26 मई 2026 की स्थिति के अनुसार, इन सतत् बायोमाइनिंग एवं सुधारात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप, पुराने एवं नए कचरे सहित, शेष कचरे की मात्रा घटकर लगभग 23.17 लाख मीट्रिक टन रह गई है, जिसका अभी प्रसंस्करण किया जाना शेष है। निरंतर बायोमाइनिंग एवं सुधारात्मक कार्यों के कारण लगभग 70 एकड़ के कुल डंपसाइट क्षेत्र में से लगभग 43 एकड़ भूमि को पुनः प्राप्त कर लिया गया है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के विज़न और स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप, पुराने कचरे के सुधारात्मक निस्तारण हेतु वैज्ञानिक विधियों का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरणीय सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए समानांतर प्रयास भी किए जा रहे हैं। भलस्वा लैंडफिल स्थल के दौरे के दौरान माननीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने चल रहे बायोमाइनिंग कार्यों, पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों, अग्नि निवारण प्रबंधों, लीचेट प्रबंधन प्रणालियों तथा डंपसाइट के पूर्ण सुधारात्मक निस्तारण की भावी कार्ययोजना की व्यापक समीक्षा की।

आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरणीय परिस्थितियों में सुधार तथा जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु परियोजना को शीघ्र पूर्ण किए जाने के महत्व पर बल देते हुए माननीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को भलस्वा लैंडफिल स्थल का पूर्ण सुधारात्मक निस्तारण सितंबर तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले नए कचरे का तत्काल प्रसंस्करण किया जाए जिससे आगे अपशिष्ट का संचय न हो तथा इस बात पर बल दिया कि फिर से पुराना कचरा जमा नहीं होना चाहिए।

माननीय मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि लैंडफिल के सुधारात्मक निस्तारण के उपरांत पुनः प्राप्त भूमि का उपयोग जनहित एवं सामुदायिक कल्याण के लिए विवेकपूर्ण ढंग से किया जाए। इस दौरे में एमसीडी के आयुक्त श्री संजीव खिरवार; एमसीडी के अभियंता-प्रमुख श्री पी. सी. मीणा; एमसीडी के मुख्य अभियंता श्री के. के. शर्मा; एमसीडी के उपायुक्त श्री साशी सहित एमसीडी के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD