Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जानें कौन हैं हर्ष मल्होत्रा, जिन्हें भाजपा ने सौंपी दिल्ली संगठन की कमान

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Harsh Malhotra, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 15:21 IST

भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। दिल्ली में भी भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त किया है। हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। आइये जानते हैं कि आखिर कौन हैं हर्ष मल्होत्रा। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा पहले भी संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं। पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हर्ष मल्होत्रा केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

वह वर्तमान में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। हर्ष मल्होत्रा ​​ने 2012 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और वेलकम वार्ड से पार्षद का चुनाव जीता। इसके बाद 2015 में वे तत्कालीन पूर्वी दिल्ली नगर निगम में महापौर बने। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष बने और तीन साल तक इस जिम्मेदारी को निभाया।

हर्ष मल्होत्रा पंजाबी समुदाय से आते हैं और पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में इस समुदाय की संख्या अच्छी खासी है। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट 3.9 लाख से अधिक वोटों से जीती थी। 24 अप्रैल 1964 को जन्मे हर्ष मल्होत्रा जून 2024 में 18वीं लोकसभा के लिए पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए।

पूर्वी दिल्ली से जब क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, तो भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया था। हर्ष मल्होत्रा ने इस सीट पर जीत दर्ज की और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं। राजनीतिक जीवन के साथ-साथ हर्ष मल्होत्रा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। वह ‘दधीची देह दान समिति’ के अध्यक्ष हैं, जो पिछले 27 वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में अंगदान और देहदान को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है।

हर्ष मल्होत्रा की विशेष रुचि पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में है। उन्होंने सामाजिक कल्याण से जुड़े कई कार्यक्रमों में भी भागीदारी निभाई है। उन्हें किताबें पढ़ने और खेलों का शौक है। खेलों में बैडमिंटन, क्रिकेट और तैराकी उनकी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल हैं।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Harsh Malhotra , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD