Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अंगदान करने वाले परिवारों का कर्ज कभी नहीं उतार पाएगा समाज - आरती सिंह राव

स्वास्थ्य मंत्री ने पीजीआईएमएस की सोटो और अंगदान टीम को किया सम्मानित

Arti Singh Rao, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 11:37 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को चंडीगढ़ में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पीजीआईएमएस रोहतक के चिकित्सा अधीक्षक, सोटो हरियाणा और अंग प्रत्यारोपण टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल, सोटो हरियाणा की पूरी टीम और ट्रांसप्लांट सर्जनों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इनके अथक प्रयासों से हरियाणा आज अंगदान के क्षेत्र में देश का आदर्श राज्य बन रहा है।

आरती सिंह राव ने पीजीआईएमएस रोहतक के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल,समर्पित डॉक्टरों, सर्जनों, सोटो हरियाणा की पुरी टीम,नर्सिंग स्टाफ, और पूरी मेडिकल टीम को ब्रेन-डेड दाताओं के अंग प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक करने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह नेक कार्य कई लोगों के जीवन को बचा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष रूप से उस केस का जिक्र किया जिसमें पीजीआईएमएस रोहतक की टीम ने आर्मी हेलीकॉप्टर से किडनी को चंडीमंदिर स्थित आर्मी कमांड हॉस्पिटल पहुंचाया था। 

उन्होंने कहा कि समय पर ट्रांसप्लांट होने से एक जवान की जान बच गई। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम, प्रशासन और सशस्त्र बलों के बीच यह अनुकरणीय तालमेल मानवता की सेवा की भावना को दिखाता है। यह सिर्फ अंगदान नहीं, राष्ट्र सेवा है।

आरती सिंह राव ने कहा कि डॉ अग्रवाल की टीम ने पीजीआईएमएस ने पिछले दो महीनों में 5 सफल अंगदान करवाकर नया कीर्तिमान बनाया है। सोटो हरियाणा की काउंसलिंग टीम के शब्दों में वो ताकत है जो दुख में डूबे ब्रेन -डेड व्यक्ति के परिवार को भी अंगदान करने के लिए मना लेती है। 

उन्होंने कहा कि मौत अटल है, पर अंगदान से हम मौत को भी मात दे सकते हैं। अंगदान से बड़ा पुण्य कोई नहीं। स्वास्थ्य मंत्री  आरती राव ने अंगदान करने वाले सभी परिवारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने अपने कलेजे के टुकड़े को खोने के बाद भी दूसरों की भलाई के बारे में सोचा, वो परिवार नहीं, देवता समान है। 

अंगदान करने वाले सभी परिवारों का समाज  सात जन्मों में भी क़र्ज़ नहीं उतार पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी अंगदान को महादान कहा है। उनकी प्रेरणा से हरियाणा में जागरूकता तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में हर साल लाखो लोग अंगों के इंतजार में दम तोड़ देते हैं। ब्रेन डेड के परिवार की एक ‘हां’ 8 परिवारों के घर का चिराग दोबारा से जला सकती है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंर्ती  आरती सिंह राव ने डॉ. कुंदन मित्तल,चिकित्सा अधीक्षक,डॉ. सुखबीर सिंह,नोडल अधिकारी, सोटो,ट्रॉमा आईसीयू इंचार्ज डॉ. तरुण यादव ,डॉ. अंकुर गोयल, नेफ्रोलॉजिस्ट सर्जन डॉ. विवेक सिंह ठाकुर ,डॉ. गौरव पांडेय,दीप्ति खरब ,ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर, सोटो, राजेश कुमार, कंसल्टेंट आईईसी, सोटो,पीजीआईएमएस, रोहित, ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर को प्रशंसा -पत्र देकर सम्मानित किया।

 

 

Tags: Arti Singh Rao , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD