Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी से मिले तमिलनाडु के सीएम विजय

12 साल बाद हुई मुलाकात

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Joseph Vijay, Chandrasekaran Joseph Vijay, Chief Minister of Tamil Nadu, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 18:04 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात रही। दिल्ली में हुई इस अहम बैठक की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। पीएमओ ने पोस्ट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

हालांकि, विजय ने 12 साल पहले पीएम मोदी से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि विजय की मुलाकात 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोयंबटूर में हुई थी। सीएम विजय और पीएम मोदी की यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच 'मेकेदातु प्रोजेक्ट' को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। हाल ही में मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर कर्नाटक सरकार के मेकेदातु बांध प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की थी। 

विजय का कहना है कि अगर कर्नाटक में यह बांध बनता है तो तमिलनाडु के हिस्से का पानी प्रभावित होगा और राज्य के किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल, 'मेकेदातु प्रोजेक्ट' कर्नाटक सरकार की कावेरी नदी पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय परियोजना है, जिसका उद्देश्य पेयजल और जलविद्युत उत्पादन बताया जा रहा है।

तमिलनाडु सरकार लंबे समय से इसका विरोध कर रही है। राज्य का मानना है कि इस परियोजना से कावेरी नदी के जल बंटवारे पर असर पड़ेगा। वहीं, इस मुलाकात ने विजय की तेजी से बदलती राजनीतिक यात्रा को चर्चा में ला दिया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने कुछ ही वर्षों में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया। दशकों तक डीएमके और एआईडीएमके के बीच सिमटी राजनीति में विजय ने अपनी पार्टी टीवीके बनाकर नई चुनौती पेश की।

राजनीति में उनका सफर आसान नहीं रहा। उनकी एक रैली में हुई भगदड़ को लेकर विपक्ष ने उन पर जमकर निशाना साधा था और पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके बावजूद विजय लगातार जनता के मुद्दे उठाते रहे और लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहे। इसके बाद टीवीके ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया और पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीत लीं। बाद में कांग्रेस ने भी उनका समर्थन किया और तमाम राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Joseph Vijay , Chandrasekaran Joseph Vijay , Chief Minister of Tamil Nadu , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD