Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोगों के एहसानों के कर्ज का ब्याज लौटा रहा हूं - डॉ. बलबीर सिंह

कहा, त्रिपड़ी की कॉलोनियों में अब नहीं खड़ा होगा बरसाती पानी

Dr Balbir Singh, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 15:45 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पिछले कई दशकों से बरसाती पानी भरने की समस्या से जूझ रहे त्रिपड़ी के आनंद नगर-ए, दशमेश नगर-बी और आसपास के इलाकों के निवासियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज वार्ड नंबर 6 में बरसाती पानी की निकासी के लिए 45 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ करवाया। 

इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 4 के आनंद नगर-बी से जेल रोड को जाने वाली सड़क पर पानी भरने की समस्या के समाधान हेतु 40 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई योजना का मौके पर जाकर जायजा भी लिया। इस कार्य को भी बारिश शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

डॉ. बलबीर सिंह ने आज अपने हलके के निवासियों से मुलाकात करते हुए कहा कि लोगों के उन पर बहुत एहसान हैं और विकास कार्य करवाकर वह लोगों के कर्ज का ब्याज लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं, वहीं 10 लाख रुपये तक के इलाज वाली मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1000-1500 रुपये की वित्तीय सहायता देने वाली मां-बेटी सम्मान योजना तथा लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए “मेरी रसोई” जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी शुरू की हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछली सरकारों की नाकामी के कारण त्रिपड़ी के कई इलाकों में हर बारिश के दौरान पानी भर जाता था और उसकी निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया था। लेकिन भगवंत मान सरकार ने लोगों की इस समस्या के समाधान के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। 

इसके तहत भूमिगत कुएं बनाकर वर्षा जल को जमीन के नीचे पहुंचाने तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइनें डालकर लोगों को इस समस्या से राहत दिलाई जा रही है। डॉ. बलबीर सिंह ने आज आनंद नगर-ए में गुरुद्वारा साहिब के निकट स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ करवाया तथा साथ ही दशमेश नगर-बी में किए जाने वाले कार्यों का भी जायजा लिया।

इस मौके पर उनके साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विर्क, नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह, प्रिंसिपल जे.पी. सिंह, काउंसलर जसबीर सिंह गांधी, चरणजीत सिंह एस.के., मनदीप सिंह विर्दी, गज्जन सिंह, मनिंदर सिंह, अवतार सिंह, खुशहाल सिंह, गुरचरण सिंह रुपाणा, करमजीत सिंह बैंस, रेखा रानी, मनजीत कौर, अमनजीत कौर, राजविंदर कौर, मीनाक्षी, शिखा शर्मा, काका सिंह, पटवारी कमल शर्मा, हरपाल सिंह संधू, विपन कुमार, हरबंस सिंह, मलकीत सिंह खट्टड़ा तथा अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD