Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

6 पारियों में 338 रन, आरसीबी के लिए 'प्लेऑफ' में भरोसेमंद साबित हुए हैं रजत पाटीदार

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Rajat Patidar, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, GT, IPL Qualifier 1, Dharamshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 12:30 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। इस पारी में पाटीदार ने 9 छक्के और 5 चौके लगाए। रजत पाटीदार ने आईपीएल करियर में 6 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिसमें 112.66 की औसत और 193.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 338 रन बनाए।

इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले। इन 6 मुकाबलों में पाटीदार ने 24 छक्के और 25 चौके लगाए हैं। आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ में सिर्फ रैना (40), धोनी (28) और पोलार्ड (25) ने ही पाटीदार से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रजत पाटीदार साल 2021 से अब तक सिर्फ आरसीबी के लिए ही खेले हैं। साल 2022 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 112 रन बनाए थे, जिसके बाद क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 42 गेंदों में 58 रन की पारी खली।

आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 22 गेंदों में 34 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में पाटीदार की कप्तानी में ही आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। उस सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-1 में पाटीटार ने 8 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए थे, जबकि फाइनल मैच में इसी टीम के विरुद्ध 16 गेंदों में 26 रन की पारी खेली।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इस टीम के लिए पाटीदार ने 33 गेंदों में 9 छक्कों और 5 चौकों के साथ 93 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने 43-43 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट निकाले और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Rajat Patidar , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , GT , IPL Qualifier 1 , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD