Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

धर्मेंद्र प्रधान ने टॉप PSU बैंकों के साथ CBSE पेमेंट गेटवे ओवरहॉल की समीक्षा की

Dharmendra Pradhan, Bharatiya Janata Party, BJP, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 11:16 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज चार प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के संबंध में विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान, एक मजबूत, विश्वसनीय एवं छात्र-अनुकूल भुगतान प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें  परीक्षा के बाद की सेवाओं जैसे कि पुनर्मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करना और अन्य शुल्क-आधारित प्रक्रियाएं शामिल हैं।

उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि वे समय पर लेनदेन सुनिश्चित करने, भुगतान संबंधी प्रक्रियाओ का शीध्र समाधान करने और अधिक या असफल भुगतानों के लिए स्वचालित धनवापसी की व्यवस्था करने हेतु मजबूत भुगतान प्रोटोकॉल स्थापित करने में सीबीएसई की सहायता करें। उन्होंने बैंकों को सीबीएसई के साथ मिलकर काम करने और उन्नत तकनीकी सुरक्षा उपायों, वास्तविक समय की निगरानी और त्वरित शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से भुगतान गेटवे अवसंरचना को मजबूत करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस पहल को सर्वोच्च प्राथमिकता दें ताकि भविष्य में छात्रों को तकनीकी समस्याओं या भुगतान में विफलता का सामना न करना पड़े। उन्होंने बैंकों से सुचारू, सुरक्षित और कुशल डिजिटल लेनदेन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बात करने के दौरान चारों बैंकों ने अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और सीबीएसई के समन्वय से जल्द से जल्द उन्नत प्रोटोकॉल और तकनीकी उन्नयन को लागू करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इससे पहले, 24 मई, 2026 को श्री प्रधान ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ सीबीएसई के परिणाम घोषित होने के बाद और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रियाओं के दौरान छात्रों द्वारा सामना की गई परेशानियों एवं तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की थी।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Bharatiya Janata Party , BJP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD