Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान को दिया था मुंहतोड़ जवाब : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Bikaner, Rajasthan, Border Security Force, BSF, Sanchu Post, BSF Sanchu Post
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बीकानेर , 26 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 16:31 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के बीकानेर में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार सुबह प्रहरी सम्मेलन व महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, दोपहर में बॉर्डर आउट पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों से संवाद किया। बीकानेर के भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर बीएसएफ के वीर जवानों से संवाद करते हुए अमित शाह ने कहा, "मैं बीएसएफ के दो हजार से अधिक शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

जबसे बीएसएफ की स्थापना हुई तबसे सीमा प्रहरियों ने न धूप देखी और न ही ठंड व बारिश की परवाह की। घने जंगल, रेगिस्तान के साथ ही 45 डिग्री से लेकर माइनस 45 तापमान में प्रहरियों ने सीमा की सुरक्षा की है। देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए दो हजार से अधिक जवानों ने अपना बलिदान दिया है।" महिला बैरक के उद्घाटन का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब हमने तय किया कि हर काम में बेटियों का सहयोग लिया जाएगा और उन्हें मौका दिया जाएगा, तब एक विवाद था कि बॉर्डर की सुरक्षा में बेटियां क्या कर सकती हैं और उनकी सुविधा क्या होगी।

गृह मंत्री ने कहा कि मुझे गर्व हो रहा है कि बेटियों ने सुरक्षा में बेटों से दो कदम आगे बढ़कर योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के जवानों के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं। जहां पर बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला था, वहां डटे रहे और अन्य सुरक्षाकर्मियों का हौसला भी बनाए रखा।

इसके अलावा जहां जरूरत पड़ी, पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम करना होगा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं सीमावर्ती गांवों तक शत प्रतिशत पहुंचे। हमें यहां के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों, किशोरों और युवाओं के साथ जुड़ना होगा।

सीमावर्ती गांवों में रहने वालों की जागरुकता से ही हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को जागरूक कर पाएंगे।" शाह ने कहा, "यह हमारी जिम्मेदारी है कि यदि सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में किसी भी गांव में कोई अवैध निर्माण होता है, तो हम नागरिक प्रशासन, कलेक्टर और एसपी को सूचित करें। लगभग 1,096 किलोमीटर की पार्श्व सड़क और लगभग 520 किलोमीटर की मुख्य सड़क से संपर्क में सुधार होगा और बीएसएफ कर्मियों की जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा।

यहां नई डिजाइन की बाड़ लगाने का काम भी चल रहा है और राजस्थान में लगभग 180 सीमा चौकियों पर पेयजल पाइपलाइन परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।" गृह मंत्री ने राजस्थान के सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर 'खेजड़ी' का पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने बीते 5 वर्षों में साढ़े 7 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा और संवेदना का आदर्श स्थापित किया है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Bikaner , Rajasthan , Border Security Force , BSF , Sanchu Post , BSF Sanchu Post

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD