Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी : रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 15:29 IST

भगवान विष्णु को अति प्रिय पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) चल रहा है। मास का 12वां दिन यानी ज्येष्ठ शुक्ल की द्वादशी तिथि 27 मई 2026 (बुधवार) को है। इसी दिन रामलक्ष्मण द्वादशी मनाई जाएगी, जिसे चंपक द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके अनुज लक्ष्मण को समर्पित है। इस वर्ष पुरुषोत्तम मास में पड़ने के कारण इसे अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी कहा जाता है।

तिथि पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो कार्य सिद्धि और शुभ परिणामों के लिए विशेष माना जाता है। हालांकि, भद्रा की छाया भी रहेगी, इसलिए शुभ कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए। पुरुषोत्तम मास और द्वादशी तिथि दोनों भगवान विष्णु को प्रिय हैं। इस दिन व्रत रखने, राम-लक्ष्मण की पूजा करने और दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

मान्यता है कि इस व्रत से सुख, सौभाग्य, उन्नति और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बुधवार को सूर्योदय 5 बजकर 25 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट पर होगा। चंद्रोदय दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर और चंद्रास्त 28 मई की सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। बुधवार को एकादशी तिथि सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसके बाद द्वादशी तिथि रहेगा। नक्षत्र चित्रा और योग व्यतीपात रहेगा। 

बुधवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक, प्रातः संध्या: सुबह 4 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 25 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक और निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक और रवि योग सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजकर 2 मिनट तक, यमगंड सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक और दुर्मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। साथ ही भद्रा की छाया सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD