Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जे पी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की तैयारियों की समीक्षा की

भारत में अब तक बुंडिबुग्यो इबोला बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया है : जे पी नड्डा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 13:04 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा है कि “भारत में अब तक बुंडिबुग्यो इबोला बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया है।” हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इबोला को अंतरराष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति (पीएचईआईसी) तथा अफ्रीका सीडीसी द्वारा महाद्वीपीय सुरक्षा की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति (पीएचईसीएस) घोषित किए जाने के बाद, सरकार अफ्रीका में इबोला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु एहतियात के तौर पर देशभर में निगरानी एवं तैयारियों के उपायों को सक्रिय रूप से और अधिक सुदृढ़ किया है।

श्री नड्डा ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नागर विमानन मंत्रालय, आव्रजन प्राधिकरणों तथा अन्य संबंधित मंत्रालयों और विभागों के साथ करीबी समन्वय में देशभर में निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर उन्नत स्क्रीनिंग और निगरानी उपाय शुरू किए गए हैं तथा सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ स्क्रीनिंग, क्वारंटीन, नैदानिक प्रबंधन, प्रयोगशाला परीक्षण और संक्रमण रोकथाम संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) और परामर्श साझा किए गए हैं।” तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों की समीक्षा के लिए राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा संबंधित हितधारकों के साथ बैठकें भी आयोजित की गई हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक तथा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) के निदेशक को ट्रैकिंग, परीक्षण और निगरानी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को हर समय पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश भी दिए। भारत ने अपने नागरिकों के लिए 24 मई 2026 को एक यात्रा परामर्श जारी करते हुए उन्हें कांगो, उगांडा और दक्षिणी सूडान की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी थी।

इससे पहले, 21 मई 2026 को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इबोला बीमारी के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और प्रतिक्रिया संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय यात्रियों द्वारा पालन किए जाने वाले प्रोटोकॉल शामिल थे। इसके बाद 22 मई 2026 को अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण, आइसोलेशन सुविधाओं की तैयारी तथा इबोला मरीजों के मानव अवशेषों के सुरक्षित और सम्मानजनक प्रबंधन के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए थे।

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) इकाइयों और एयरपोर्ट स्वास्थ्य संगठनों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में अज्ञात कारणों से होने वाले बुखार संबंधी मामलों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध मामले की तुरंत रिपोर्टिंग और प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इबोला रोग एक गंभीर वायरल रक्तस्रावी बुखार है, जिसकी मृत्यु दर बहुत अधिक होती है।

वर्तमान में बुंडिबुग्यो वायरस स्ट्रेन से होने वाले इबोला रोग के लिए कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष उपचार उपलब्ध नहीं है। बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलील श्रीवास्तव; स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव एवं आईसीएमआर के महानिदेशक राजीव बहल; स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक सुनीता शर्मा; केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव राकेश गुप्ता; केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव जी. एस. चित्रा तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD