Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीएम हेमंत सोरेन ने राजस्व वसूली की समीक्षा की

विभागों को समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रांची , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 12:46 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की वित्तीय स्थिति और राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि बजट प्रबंधन, राजस्व बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

बैठक में राज्य की आय-व्यय की स्थिति, केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि, विभिन्न विभागों के खर्च और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के काम में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और समय-समय पर प्रगति की समीक्षा की जाए। बैठक में यह जानकारी दी गई कि खनन राजस्व के मामले में झारखंड की स्थिति पड़ोसी राज्यों ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तुलना में बेहतर है।

अधिकारियों ने बताया कि खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था के कारण राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी हुई है। सीएम ने इस पर संतोष जताते हुए अवैध खनन पर सख्ती और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बायोमैट्रिक व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति और कामकाज की निगरानी के लिए तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया जाए, ताकि जवाबदेही तय हो सके और लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा के दौरान जीएसटी, वैट और प्रोफेशनल टैक्स से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। बैठक में कर संग्रह बढ़ाने, कर चोरी रोकने और ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि करदाताओं को अनावश्यक परेशानी न हो और विभागीय प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल से विकास योजनाओं को तेजी से लागू किया जा सकेगा और सरकारी संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा। बैठक में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD