Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

सरकार योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य देखभाल को दे रही है बढ़ावा : प्रतापराव जाधव

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 12:18 IST

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य विषय "भारत में योग और प्राकृतिक चिकित्सा" था, जिसमें निवारक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने, आरोग्य को बढ़ावा देने और भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करने के लिए सरकार द्वारा की गई पहलकदमियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

संसदीय सलाहकार समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए, श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा का समग्र और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में भारत का शाश्वत योगदान हैं और अब ये वैश्विक आरोग्य आंदोलन के महत्वपूर्ण स्तंभों के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, आयुष मंत्रालय ने देश भर में निवारक, संवर्धक और जीवनशैली-आधारित स्वास्थ्य देखभाल के लिए प्रभावी उपायों के रूप में इन प्रणालियों को प्राथमिकता दी है।

वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किए जाने का ज़िक्र करते हुए, मंत्री महोदय ने इसे भारत की सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक नेतृत्व के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है, जो दुनिया भर के करोड़ों लोगों को योग से जोड़ रहा है और समग्र स्वास्थ्य तथा आरोग्य के प्रति जागरूक बना रहा है।

श्री जाधव ने कहा कि गैर-संचारी रोगों, तनाव और मानसिक स्वास्थ्य विकारों के प्रबंधन के लिए योग और प्राकृतिक चिकित्सा को प्रभावी पूरक उपायों के रूप में तेजी से मान्यता मिल रही है, जिससे निवारक और एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा मिल रहा है। इस क्षेत्र के विकास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने समिति को सूचित किया कि वर्तमान में देश भर में 70 से अधिक प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञानं में स्नातक (बीएनवाईएस)  कॉलेज हैं और 5,000 से अधिक योग प्रशिक्षण संस्थान काम कर रहे हैं।

मंत्री महोदय ने आगे इस बात पर प्रकाश डाला कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने छह लाख से अधिक योग स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया है, जबकि योग प्रमाणन बोर्ड के फ्रेमवर्क के तहत सात लाख से अधिक योग पेशेवरों और स्वयंसेवकों को प्रमाणित किया जा चुका है। सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा भारत की आरोग्य अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य पर्यटन और वैश्विक सांस्कृतिक प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

संसदीय सलाहकार समिति के सदस्यों ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया और बैठक के दौरान बहुमूल्य सुझाव और विचार साझा किए। उपस्थित सदस्यों में स्वामी एस. हरि साक्षी, श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, श्रीमती धर्मशिला गुप्ता, श्री परषोत्तमभाई रूपाला, श्री नीलेश डी. लंके, श्रीमती रेणुका चौधरी और श्री अष्टीकर पाटिल एन. बापुराव शामिल थे।

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव, सुश्री मोनालिसा दास ने भारत में योग और प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, संस्थागत ढांचा, शैक्षिक अवसंरचना, अनुसंधान पहल, वैश्विक पहुंच और उभरते अवसरों पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। बैठक में आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री अलारमेलमंगई डी. और श्रीमती कविता जैन, सांसद तथा आयुष मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक का समापन सदस्यों द्वारा योग और प्राकृतिक चिकित्सा को आरोग्य और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रणालियों के रूप में और अधिक मजबूत करने के समर्थन के साथ हुआ।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD