Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयंत चौधरी ने 2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स इनविटेशनल टूर्नामेंट के लिए भारतीय दल को रवाना किया

Jayant Chaudhary, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi, 2026 Taipei Capital Cup WorldSkills Invitational Tournament
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 12:01 IST

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने 26 से 28 मई 2026 तक ताइवान के ताइपे में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल प्रतियोगिता - 2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स इनविटेशनल टूर्नामेंट - में भाग लेने जा रहे भारतीय दल को रवाना किया।

पांच सदस्यीय भारतीय दल, जिसे भविष्य के वैश्विक चैंपियन के रूप मे देखा जा रहा है, इस टूर्नामेंट में लगभग 15 देशों के प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। ये प्रतियोगिता वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 से पहले एक अभ्यास प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की जा रही  है। इसका उद्देश्य वैश्विक कौशल विकास, तकनीकी उत्कृष्टता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कार्यबल नवाचार को बढ़ावा देना है, साथ ही प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वास्तविक प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करना है।

इस अवसर पर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की सचिव श्रीमती देबाश्री मुखर्जी तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरुणकुमार पिल्लई सहित मंत्रालय और एनएसडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री जयंत चौधरी ने उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा मानकों से सीखने के अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कौशल प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करती हैं, बल्कि भारत के कौशल विकास इको-सिस्टम को भी सुदृढ़ करती हैं और देश के युवाओं को उभरते वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करती हैं।

श्री जयंत चौधरी ने कहा, “2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता से पहले टीम इंडिया के साथ बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई। ये वैश्विक मंच केवल पदकों के बारे में नहीं हैं, बल्कि ऐसे अनुभवों के बारे में हैं जो आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, दृष्टिकोण का विस्तार करते हैं और जीवन भर की यादों को सृजित करते हैं। मैंने अपने युवा प्रतिभागियों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने, सीखने, मित्रता और साझेदारियां बनाने तथा अधिक आशा और व्यापक दृष्टिकोण के साथ लौटने के लिए प्रेरित किया।

वैश्विक मंच पर कुशल नए भारत की भावना, प्रतिभा और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही टीम इंडिया को मेरी शुभकामनाएं।” भारत 2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में पांच कौशल श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेगा। इसमें ‘मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट’ में अर्जुन सुमति विजयबाशकर, ‘सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डेवलपमेंट’ में मोहम्मद मफाज़ पूनाइकन्नन रबी अहमद, ‘पेंटिंग और डेकोरेटिंग’ में मुस्कान, ‘ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी’ में मोहम्मद सेराज और ‘डिजिटल कंस्ट्रक्शन’ में सुरेश कुमार गणेशन मीना देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस दल में ‘इंडियास्किल्स नेशनल कॉम्पिटीशन 2025-26’ के स्वर्ण पदक विजेता और वाइल्डकार्ड प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए उम्मीदवार शामिल हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिता में स्मार्ट विनिर्माण और डिजिटल परिवर्तन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों की 10 कौशल श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें औद्योगिक यांत्रिकी, आईटी नेटवर्क सिस्टम्स प्रशासन, मोबाइल एप्लिकेशन विकास, उद्योग 4.0, ऑटोमोबाइल प्रौद्योगिकी और डिजिटल कन्स्ट्रक्शन (बीआईएम) प्रमुख हैं।

इस टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी को 48वें ‘वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026’ की तैयारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह प्रतियोगिता टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय मानकों का प्रारंभिक अनुभव प्रदान करेगी और वैश्विक प्रतियोगिता से पहले एक महत्वपूर्ण अभ्यास मंच के रूप में कार्य करेगी, जिससे प्रतिभागी अपने तकनीकी कौशल को और निखार सकेंगे तथा उत्कृष्टता के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वयं को ढाल सकेंगे।

 

Tags: Jayant Chaudhary , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , 2026 Taipei Capital Cup WorldSkills Invitational Tournament

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD