Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक 7.44 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Religious, Uttarkashi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उत्तरकाशी , 24 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 11:56 IST

जनपद उत्तरकाशी स्थित श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम में चारधाम यात्रा आस्था, विश्वास और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच निरंतर जारी है। कपाट खुलने के बाद से ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है। जिला प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों और धामों में की गई व्यापक व्यवस्थाओं के चलते यात्रा सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा रूट प्रबंधन, ट्रैक व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के कारण यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह नियंत्रण में हैं। रविवार की शाम 6:30 बजे तक दोनों धामों में कुल 36,186 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इनमें श्री यमुनोत्री धाम में 18,885 तथा श्री गंगोत्री धाम में 17,301 श्रद्धालु शामिल रहे। इस प्रकार वर्तमान यात्रा सत्र में अब तक दोनों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 7,44,379 पहुंच गई है। यात्रियों के साथ-साथ वाहनों के सुचारू संचालन को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। रविवार को दोनों धामों के लिए कुल 3,590 वाहनों का सुरक्षित आवागमन दर्ज किया गया, जिनमें 986 बड़े वाहन और 2,604 छोटे वाहन शामिल रहे।

इनमें यमुनोत्री धाम के लिए 1,940 वाहन तथा गंगोत्री धाम के लिए 1,650 वाहन रवाना हुए। अब तक यात्रा मार्गों पर कुल 72,440 वाहनों के माध्यम से यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।

प्रशासन की ओर से लगातार मॉनिटरिंग कर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमित स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और परीक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को दोनों धामों में कुल 8,829 यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई, जबकि 187 यात्रियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

यमुनोत्री मार्ग पर 5,868 तथा गंगोत्री मार्ग पर 2,961 यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई। चालू यात्रा सत्र में अब तक कुल 1,91,926 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और 16,601 यात्रियों का सफल स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रियों को किसी प्रकार की चिकित्सीय परेशानी से बचाने के लिए लगातार निगरानी और चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

Tags: Religious , Uttarkashi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD