Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नरेंद्र मोदी से मिले राम मोहन नायडू, बोले-यह परिवार के लिए भावुक और यादगार पल

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2026

Last updated on: May 24, 2026, 12:24 IST

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपने और अपने परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार पल बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना उनके पूरे परिवार के लिए सम्मान की बात रही। राम मोहन नायडू ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व और करिश्मा उनके परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ प्रभावित कर गया।

यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता के बीच एक अद्वितीय और लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। उन्होंने पोस्ट में मुलाकात के सबसे खास पल का भी जिक्र किया। राम मोहन नायडू ने बताया कि उनकी मां ने प्रधानमंत्री मोदी को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित होकर एक पौधा भेंट किया। इस पल को उन्होंने बेहद भावुक और खास बताया।

उन्होंने पीएम मोदी की आत्मीयता और आशीर्वाद के लिए आभार जताते हुए कहा कि परिवार प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए समय और स्नेह के लिए दिल से आभारी है। इसके अलावा राम मोहन नायडू ने एक अन्य एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया से भी मुलाकात की। उन्होंने अपनी 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया से मुलाकात हुई।"

राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से सांसद हैं और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। वह 16वीं, 17वीं और 18वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। जून 2024 में उन्हें केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था। महज 36 साल की उम्र में केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले वह देश के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD