केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज शक्ति नगर क्षेत्र में पड़ते तीन पार्कों को बढ़िया बनाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्कों का नवीनीकरण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज शक्ति नगर में पार्कों के नवीनीकरण करने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। आने वाले 1 महीने के भीतर सभी पार्क लोगों को हर तरह की सुविधाए देंगे।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि शहर की पुरानी जर्जर हो चुकी पानी की बड़ी-बड़ी टंकियां को हटाने के लिए निगम अधिकारियों को कह दिया गया है। नगर निगम द्वारा इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि शक्ति नगर पार्क में बनी पानी की टंकी का निर्माण लगभग 50 वर्ष पूर्व हुआ था।
इस पानी की बड़ी टंकी की हालत ठीक नहीं है। इस टंकी के नीचे चारों ओर फेंसिंग करवाई जा रही है। ताकि इस टंकी के चारों ओर कोई भी व्यक्ति ना जा सके और किसी तरह का भी हादसा ना हो। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में लगातार लोगों की सहूलतो के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधाए दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए भेजा जा रहा है । पंजाब सरकार द्वारा लोगों को धार्मिक स्थानो के दर्शन करने के लिए चलाई गई यह योजना सराहना योग्य कदम है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बसों को लगातार धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना किया जा रहा है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली 4 महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि चार सड़कों को बढ़िया बनवा कर हेरिटेज लुक दिया जाएगा। इन सड़कों के ऊपर से गुजर रही बिजली और अन्य तरह की सभी तारों को भी अंडर ग्राउंड करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन चार रेडियल रोड का निर्माण आने वाले चार महीनो में पूरा करवा दिया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता, इंद्रजीत दत्ता, सुभाष बिल्लू,चिराग कुमार, मनु कुमार,टीटू पाजी, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।