Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के पार्कों का नवीनीकरण करवाया जाएगा : डॉ अजय गुप्ता

पुरानी जर्जर हो चुकी पानी की बड़ी टंकियां को हटाया जाएगा: विधायक डॉ गुप्ता

Dr Ajay Gupta, AAP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 18:26 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज शक्ति नगर क्षेत्र में पड़ते तीन पार्कों को बढ़िया बनाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्कों का नवीनीकरण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज शक्ति नगर में पार्कों के नवीनीकरण करने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। आने वाले 1 महीने के भीतर सभी पार्क लोगों को हर तरह की सुविधाए देंगे।

 विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि शहर की पुरानी जर्जर हो चुकी पानी की बड़ी-बड़ी टंकियां को हटाने के लिए निगम अधिकारियों को कह दिया गया है। नगर निगम द्वारा इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि शक्ति नगर पार्क में बनी पानी की टंकी का निर्माण लगभग 50 वर्ष पूर्व हुआ था। 

इस पानी की बड़ी टंकी की हालत ठीक नहीं है। इस टंकी के नीचे चारों ओर फेंसिंग करवाई जा रही है। ताकि इस टंकी के चारों ओर कोई भी व्यक्ति ना जा सके और किसी तरह का भी हादसा ना हो।  विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में लगातार लोगों की सहूलतो के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

 उन्होंने  कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधाए दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए भेजा जा रहा है  । पंजाब सरकार द्वारा लोगों को धार्मिक स्थानो के दर्शन करने के लिए चलाई गई यह योजना सराहना योग्य कदम है। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की बसों को लगातार धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना किया जा रहा है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली  4 महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि चार सड़कों को बढ़िया बनवा कर हेरिटेज लुक दिया जाएगा। इन सड़कों के ऊपर से गुजर रही बिजली और अन्य तरह की सभी तारों को भी अंडर ग्राउंड करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन चार रेडियल रोड का निर्माण आने वाले चार महीनो में पूरा करवा दिया जाएगा। 

इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता, इंद्रजीत दत्ता, सुभाष बिल्लू,चिराग कुमार, मनु कुमार,टीटू पाजी, नगर निगम के अधिकारी  और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

 

Tags: Dr Ajay Gupta , AAP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD