Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में 12 मामलों की हुई सुनवाई

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

फतेहाबाद , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 15:48 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारी नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ उनका समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को  फतेहाबाद में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली तथा लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्पष्ट कहा कि जन परिवाद समिति में शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्तियों की बैठक में उपस्थिति जरूरी है। शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित होकर यह बताए कि वह विभागीय कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं। इससे मामलों के निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण में सहायता मिलेगी।

गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

एक मामले की सुनवाई करते हुए कृष्ण कुमार बेदी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखी जाए और किसी भी गांव या क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए। एक अन्य परिवाद गांव पीलीमंदौरी के निवासियों द्वारा पेयजल समस्या उठाए जाने पर मंत्री ने अधिकारियों को गांव में नियमित एवं पर्याप्त स्वच्छ पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 6.72 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। रतिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनी में नियमों के विरुद्ध सडक़ निर्माण की शिकायत पर डीएमसी को मौके का निरीक्षण करने और निर्माण कार्य की विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

गांव गाजूवाला निवासी बबीता द्वारा दी गई शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने पुलिस विभाग को दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष एवं गहन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

गांव बनमंदौरी निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिला में बिना मान्यता के कोई भी स्कूल संचालित नहीं होना चाहिए। इस पर डीईईओ ने बताया कि संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बंद करवा दिया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा असंतोष जताने पर मंत्री ने विभाग को पुन: जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जल और ऊर्जा संरक्षण को बनाएं आदत

श्री बेदी ने नागरिकों से जल एवं ऊर्जा संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि पानी और बिजली की बचत वर्तमान समय की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को जरूरत के अनुसार ही पानी और बिजली का उपयोग करना चाहिए ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण किया जा सके।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD