Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी असम के 'सच्चे शुभचिंतक' थे : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुवाहाटी , 22 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 13:41 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी असम के 'सच्चे हितैषी' थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले के कठिन दौर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने असम के लोगों का मनोबल मजबूत किया और उस समय के विवादित ग्रुपिंग प्लान का मजबूती से विरोध किया, जिससे राज्य के भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई थी।

मुख्यमंत्री सरमा गुवाहाटी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बने एक नए फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवादी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि असम के राजनीतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दौर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राजनीतिक जीवन आदर्शों, देशभक्ति, नैतिक साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक था।

असम की राजनीतिक यात्रा के सबसे कठिन समय में उन्होंने असमिया लोगों के साथ मजबूती से खड़े होकर लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई को नैतिक समर्थन दिया।" मुख्यमंत्री ने बताया कि 1940-41 के दौरान असम में उस समय तनाव बढ़ गया था, जब असम प्रांतीय मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को अपनाया था। उस दौर में राज्य के भविष्य को लेकर लोगों में डर और असमंजस का माहौल था।

सरमा ने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी असम आए और लोगों से उम्मीद नहीं छोड़ने की अपील की। उनके भाषणों और राजनीतिक हस्तक्षेपों ने जनता का आत्मविश्वास बढ़ाया और असमिया नेताओं को विभाजन काल के दौरान ग्रुपिंग प्लान के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में भी मुखर्जी परिवार के योगदान का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि आशुतोष मुखर्जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी दोनों ने असमिया भाषा और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि आशुतोष मुखर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय में असमिया साहित्य के अध्ययन को प्रोत्साहित किया और असम के विद्वानों को समर्थन दिया। वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयासों से मैट्रिक स्तर तक असमिया माध्यम की शिक्षा को बढ़ावा मिला और जेबी कॉलेज जैसी संस्थाओं को कलकत्ता विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी असम की अलग सांस्कृतिक और बौद्धिक पहचान को समझते थे। उनका मानना था कि असम भाषा, मानवशास्त्र, भूविज्ञान, वनस्पति विज्ञान और वानिकी जैसे विषयों में शोध का बड़ा केंद्र बन सकता है। इस दौरान गुवाहाटी-दरभंगा रोड के साइकिल फैक्ट्री जंक्शन से लालगणेश तक बने नए फ्लाईओवर का उद्घाटन भी किया गया।

376 करोड़ रुपए की लागत से बना यह फ्लाईओवर तय 30 महीने की समयसीमा से पहले 26 महीने में पूरा हुआ है। इससे गुवाहाटी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में यातायात सुगम होगा और आर्य नगर से लेकर लखरा तक नेशनल हाईवे-27 पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD