Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

 

निर्मला सीतारमण ने गिफ्ट सिटी की प्रगति पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने गिफ्ट आईएफएससी के लिए प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के महत्व पर बल दिया

Nirmala Sitharaman, BJP, Bharatiya Janata Party, PK Mishra, Harsh Sanghavi, Gandhinagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गांधीनगर , 22 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 12:11 IST

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने शुक्रवार को गिफ्ट सिटी, गांधीनगर में गिफ्ट सिटी की प्रगति और इसके निरंतर विकसित होते अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा इकोसिस्टम की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव श्री पी.के. मिश्र, गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, गुजरात सरकार और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के वरिष्ठ अधिकारी तथा गिफ्ट सिटी के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में व्यय विभाग के सचिव श्री श्री. वी. वुअलनाम; आर्थिक कार्य विभाग की सचिव श्रीमती अनुराधा ठाकुर; राजस्व विभाग के सचिव श्री अरविंद श्रीवास्तव; गिफ्ट सिटी के अध्यक्ष श्री उदय कोटक और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के अध्यक्ष श्री के. राजारमन भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान, बैंकिंग, पूंजी बाजार, फंड प्रबंधन, बीमा और पुनर्बीमा, विमान और जहाज लीजिंग, फिनटेक, बुलियन एक्सचेंज, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा तथा संबद्ध सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में गिफ्ट सिटी द्वारा हासिल की गई प्रगति पर प्रस्तुतियां दी गईं।

बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, टैलेंट इकोसिस्टम, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, टैक्सेशन फ्रेमवर्क, आवासीय इकोसिस्टम तथा गिफ्ट सिटी को वैश्विक स्तर पर एक प्रतिस्पर्धी अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय और व्यावसायिक केंद्र के रूप में और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। गिफ्ट सिटी में आज वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्रों में काम करने वाली 1,150 से अधिक संस्थाएं मौजूद हैं।

गिफ्ट सिटी में बैंकिंग एसेट्स 110 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गई हैं, जबकि फंड प्रबंधन गतिविधियों के तहत पूंजीगत प्रतिबद्धताएं 32 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गई हैं। इस इकोसिस्टम में अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों, फिनटेक कंपनियों और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ 37 बैंकिंग इकाइयां, 217 फंड प्रबंधन संस्थाएं, 36 बीमा कंपनियां, 35 विमान लीजिंग और 36 जहाज लीजिंग संस्थाएं शामिल हैं।

समीक्षा बैठक के बाद अपने संबोधन में, केंद्रीय वित्त मंत्री ने वैश्विक वित्तीय बाजारों के साथ भारत के जुड़ाव को गहरा करने तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप संस्थागत ढांचे, विनियामक सक्रियता और सहायक सामाजिक परिवेश के माध्यम से देश में अंतर्राष्ट्रीय पूंजी के प्रवाह को सुगम बनाने में गिफ्ट सिटी के रणनीतिक महत्व पर विशेष बल दिया।

यह देखते हुए कि गिफ्ट सिटी भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है और यह देश के बढ़ते आर्थिक आत्मविश्वास तथा वैश्विक आकांक्षाओं को दर्शाता है, श्रीमती सीतारामन ने कहा कि भारत आज विशालता, प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और विकास के अवसरों का एक अनूठा संगम प्रदान करता है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने भविष्योन्मुखी चर्चाओं के महत्व पर भी विशेष बल दिया, जो जमीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिए तत्काल कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हासिल की गई प्रगति उत्साहजनक है, और सभी हितधारकों के बीच निरंतर समन्वय विकसित भारत @2047 की ओर भारत की विकास यात्रा में गिफ्ट सिटी की भूमिका को और अधिक मजबूत करेगा।

समीक्षा बैठक के बाद अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने कुशल पेशेवरों को आकर्षित करने और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण करके गिफ्ट आईएफएससी के लिए प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के महत्व पर बल दिया और इस दिशा में अब तक किए गए प्रयासों की सराहना की।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , BJP , Bharatiya Janata Party , PK Mishra , Harsh Sanghavi , Gandhinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD