Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरबजीत सिंह झिंजर द्वारा ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा को लेकर विशेष बैठक आयोजित

Sarabjit Singh Jhinjher, Sarabjeet Singh Jhinjer, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Ghanaur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

घनौर , 22 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 16:45 IST

यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हल्का घनौर के इंचार्ज सरबजीत सिंह झिंजर द्वारा शुक्रवार को सर्कल प्रधानों और वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आने वाले दिनों में हल्का घनौर में निकाली जाने वाली विशाल पदयात्रा ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। हल्का घनौर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित इस बैठक के दौरान पदयात्रा की रूपरेखा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शामिल नेताओं ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि हल्के के हर गांव तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा, उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और जमीनी स्तर पर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर सभी को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, एकजुट होकर कार्य करने और जनता की सच्ची आवाज बनने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सरबजीत सिंह झिंजर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता घनौर के गांवों में घर-घर और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा, “हम लोगों की हर समस्या सुनेंगे और किसी भी मुद्दे को अनसुना नहीं जाने दिया जाएगा।” 

झिंजर ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार घनौर के लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में विफल रही है और शिरोमणि अकाली दल जनता की सच्ची नुमाइंदगी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि घनौर के लोगों के साथ हमारा एक वादा है कि हम हर समय उनके साथ खड़े हैं।” 

झिंजर ने यह भी कहा कि इस यात्रा से पंथक संगठनात्मक ढांचे को भी और मजबूती मिलेगी। बैठक में पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक ढांचों से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर एस. जसमेर सिंह लाछड़ू सदस्य एसजीपीसी, एस. तजिंदरपाल सिंह संधू, एस. गुरदीप सिंह सेखोपुरा जिला प्रधान बीसी विंग, एस. लाल सिंह मरदापुर, सर्कल प्रधान जग्गा सिंह सरपंच माजोली, सर्कल प्रधान सुशील कुमार उलाना, सर्कल प्रधान जसविंदर सिंह कामी, सर्कल प्रधान अवतार सिंह चापड़, सर्कल प्रधान एस. नराता सिंह अलमदीपुर, सर्कल प्रधान एस. समित्र सिंह रुड़का, सर्कल प्रधान एस. कुलदीप सिंह सरपंच और सर्कल प्रधान एस. रघवीर सिंह सोटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा सर्कल प्रधान कुलविंदर सिंह काला जंड मंगोली, सतनाम सिंह जंड मंगोली, गुरदीप सिंह सेखपुरा, गुरजंट सिंह महिदूदा, परविंदर सिंह सरवारा, सतनाम सिंह रुड़का, जस्सी सरवारा, गुरमेल सिंह कामी खुर्द, अंगरेज सिंह कामी खुर्द, गुरजंट सिंह चमरू, सरदूल सिंह चमरू, निदर सिंह कामीकलां, जसपाल सिंह माहरियां, मनजीत लंबड़दार लोसिंबली, मनजीत सिंह चापड़, तेजी बघोरा, जसप्रीत सिंह महिदूदा, सुखमन सिंह सराला कलां, बबलू सराला खुर्द, दविंदर लाछड़ू, जोगा मंडौली, गुरप्रीत हरपालपुर, देवराज शर्मा सोनेमाजरा, दीपा उलाना, बलदेव राज सलोनिया, पम्मू सलोनिया, जसपाल सिंह रुड़का, अंगरेज सिंह बलहेड़ी, सुरिंदर हरीगढ़, तरसेम हरीगढ़, बंत घनौरी खेड़ा, जसवीर माजौली, भूरा सराला कला, बलकार सिंह घनौर, बलवीर सिंह भट्ट माजरा, सुखदेव सिंह रुड़की, गुरदेव सिंह कामी कला और नछत्तर सिंह चमरू भी मौजूद रहे।

 

Tags: Sarabjit Singh Jhinjher , Sarabjeet Singh Jhinjer , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Ghanaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD