Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस की 89 रन से दमदार जीत, 'प्लेऑफ' की रेस से बाहर चेन्नई सुपर किंग्स

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Mohammed Siraj, Kagiso Rabada, Rashid Khan, Gujarat Titans, GT, Chennai Super Kings, CSK, Ahmedabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अहमदाबाद , 21 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 11:14 IST

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुरुवार को सीजन के 66वें मैच में सीएसके को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। सीएसके से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन 14 में से सिर्फ 6 मैच ही अपने नाम कर सकी। 12 अंकों के साथ फिलहाल ये टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है। वहीं, 14 में से 9 मुकाबले जीतकर गुजरात टाइंट्स ने दूसरे पायदान पर मजबूती हासिल कर ली है। इस टीम के पास 18 अंक हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए।

इस टीम को कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 74 गेंदों में 125 रन की साझेदारी की। गिल 37 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 64 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को 207 के स्कोर तक पहुंचाया।

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर सुदर्शन आउट हुए, जिन्होंने 53 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली। अगली गेंद पर टीम ने राहुल तेवतिया (0) का विकेट गंवा दिया। यहां से जोस बटलर ने 27 गेंदों में 57 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 13.4 ओवरों में 140 रन पर सिमट गई। इस टीम को पहली ही गेंद पर संजू सैमसन (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कप्तान के आउट होने के बाद टीम बिखर गई।

गायकवाड़ ने 16 रन का योगदान सीएसके के खाते में दिया, जबकि शॉर्ट ने 14 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कार्तिक शर्मा ने 19 रन बनाए। टीम ने 63 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से शिवम दुबे ने देवाल्ड ब्रेविस (8) के साथ 21 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दुबे 17 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट हासिल किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Mohammed Siraj , Kagiso Rabada , Rashid Khan , Gujarat Titans , GT , Chennai Super Kings , CSK , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD