Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एस.ए.एस. नगर में पेट्रोलियम ईंधन और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं

डीसी ने लोगों से वाहन और घरेलू गैस ईंधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जमाखोरी से गुरेज करने की अपील की

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 21 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 17:10 IST

डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल ने आज स्पष्ट किया कि जिला एस.ए.एस. नगर में पेट्रोलियम उत्पादों तथा घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों से अपील की कि वे घबराहट में आकर अनावश्यक खरीदारी या ईंधनों की जमाखोरी न करें। जिला प्रशासनिक परिसर में पेट्रोल पंप डीलरों तथा घरेलू गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों और सेल्स मैनेजरों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं तथा जिले के सभी क्षेत्रों में नियमित आपूर्ति जारी है। उन्होंने संबंधित कंपनियों और डीलरों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

श्रीमती मित्तल ने लोगों से ईंधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधनों की कमी संबंधी अफवाहों पर विश्वास न किया जाए और न ही उन्हें फैलाया जाए, क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों को सुचारू वितरण सुनिश्चित करने तथा आपूर्ति या स्टॉक से संबंधित किसी भी समस्या की तुरंत सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बैठक में डीएफएससी वरिंदर कुमार तथा विभिन्न पेट्रोलियम और गैस कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD