Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

छत्तीसगढ़ पहुंचे योगी आदित्यनाथ का विष्णु देव साय ने किया स्वागत

Vishnu Deo Sai, BJP Chhattisgarh, Chief Minister of Chhattisgarh, Raipur, Chhattisgarh, Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रायपुर , 19 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 16:59 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंटकर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया। विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर यूपी सीएम योगी की मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की।

छत्तीसगढ़ सीएम ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह महत्वपूर्ण बैठक साझा विकास, बेहतर समन्वय और राष्ट्रहित के हमारे सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा के साथ-साथ मजबूती भी प्रदान करेगी। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने सीएम योगी से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में सम्मिलित होने बस्तर पधारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मां दंतेश्वरी की पावन धरा जगदलपुर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह महत्वपूर्ण बैठक साझा विकास, बेहतर समन्वय और राष्ट्रहित के हमारे सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगी।'' उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन बस्तर में किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इससे पहले बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा भी की। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर अब तेजी से विकास और विश्वास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी बस्तर के बदलते स्वरूप का प्रतीक है।

 

Tags: Vishnu Deo Sai , BJP Chhattisgarh , Chief Minister of Chhattisgarh , Raipur , Chhattisgarh , Yogi Adityanath , Chief Minister of Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD