Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

गौरव गौतम प्रधानमंत्री के आह्वान पर काफिला छोड़ साइकिल से पहुंचे सिविल सचिवालय

युवाओं को भी दिया फिट रहने का संदेश

Gaurav Gautam, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 10:55 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम आज अपना काफिला छोड़ साइकिल चलाकर हरियाणा सचिवालय, चंडीगढ़ पहुंचे और युवाओं और आमजन को फिट रहने का संदेश दिया। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि साइकिल चलाना केवल पेट्रोल-डीजल बचाने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि स्वस्थ और फिट जीवन की सबसे आसान आदत है। 

नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करें और “फिट इंडिया” अभियान को मजबूत बनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता की सोच को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। देश में आर्थिक चुनौतियों और बढ़ते ईंधन खर्च के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “पेट्रोल-डीजल बचाओ” अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंत्री श्री गौरव गौतम ने युवाओं से विशेष अपील की है कि पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों का कम से कम उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा फिटनेस और राष्ट्रहित दोनों को ध्यान में रखते हुए जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

मंत्री ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने वाहनों के काफिले को कम कर सादगी और जिम्मेदारी का संदेश दिया है, उससे देश के लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

Tags: Gaurav Gautam , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD