Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

प्रधानमंत्री के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् पर कृष्ण बेदी ने की साइकिल से यात्रा

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 10:54 IST

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बार फिर मिसाल कायम की है। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् के समर्थन में साइकिल से हरियाणा सिविल सचिवालय पहुंचे।

जन-जागरूकता के लिए जमीनी पहल

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सुबह चण्डीगढ स्थित  निज आवास से साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंचे और मंत्रीमण्डल की बैठक में भाग लिया। उन्होंने जाने के लिये भी साइकिल का प्रयोग किया। श्री बेदी ने कहा  कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर और ऊर्जा-सुरक्षित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। 

एक दिन साइकिल चलाकर हम न केवल ईंधन की बचत कर सकते हैं, बल्कि वायु प्रदूषण कम करके आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण भी प्रदान  कर सकते हैं। उनका यह प्रयास सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि हरियाणा के युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देना है। उनका कहना है कि छोटे-छोटे कदम से ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं। 

सामाजिक अधिकारिता मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन छोड़कर साइकिल, सार्वजनिक परिवहन या पैदल यात्रा को अपनाएं। इससे मुद्रा की बचत होगी, हमारा स्वास्थय बेहतर होगा और हरियाणा को स्वच्छ, हरित और विकसित बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

सचिवालय में पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री के इस कदम की सराहना की और उन्होंने भी साइकिल से कार्यालय आने का संकल्प लिया। हरियाणा सरकार ने ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही अनेक योजनाएं चला रही है। उनका यह कदम उसी दिशा में एक जन-अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD