Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

मनोज सिन्हा ने जनगणना 2027 के स्व-गणना अभियान में भाग लिया

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Faz Lul Haseeb, Commissioner SMC, Srinagar, Census 2027
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्रीनगर , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 15:29 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) पहल में भाग लिया। साथ ही, उन्होंने नागरिकों से भी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जनगणना का पहला चरण शुरू हो चुका है। जम्मू-कश्मीर में भी यह अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

यह प्रक्रिया न केवल देश के लिए बल्कि जम्मू-कश्मीर और यहां के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी नागरिक बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लें और अपने घर तथा उसमें रहने वाले परिवार के सदस्यों की सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उपराज्यपाल ने यह विश्वास जताया कि प्रदेश के लोग इस राष्ट्रीय अभियान में पूरा सहयोग करेंगे और जनगणना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस संबंध में लिखा, "मैंने अपनी स्व-गणना पूरी कर ली है। इस चरण में घरों की सूची बनाना और आवास संबंधी कार्य शामिल हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के हर परिवार से आग्रह करता हूँ कि वे स्वयं अपनी जानकारी दें और जनगणना में हिस्सा लें।" पोस्ट में आगे कहा गया, "जनगणना 2027 का ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि यह भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल और कागज़-रहित जनगणना है, जिसमें उन्नत डिजिटल तकनीकों, मोबाइल-आधारित डेटा संग्रह प्रणालियों और स्वयं-गणना तंत्रों को एकीकृत किया गया है।"

गौरतलब है कि जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यमों के उपयोग के साथ आयोजित की जा रही है, जबकि व्यापक और सटीक कवरेज सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक घर-घर जाकर गणना की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। फील्ड विजिट के दौरान प्रगणक (सर्वे अधिकारी) एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप से डेटा एकत्र कर रहे हैं।

जनगणना कार्यों में पहली बार शुरू की गई स्व-गणना सुविधा को जनता से उत्साहजनक रिस्पांस मिल रहा है। 25 राज्यों में आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अब तक 1.44 करोड़ से अधिक परिवार स्व-गणना पूरी कर चुके हैं। यह पहल जनगणना कार्यों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और निवासियों को जनगणना प्रक्रिया में सुविधाजनक एवं सुरक्षित रूप से भाग लेने का अवसर प्रदान करती है।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Faz Lul Haseeb , Commissioner SMC , Srinagar , Census 2027

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD