Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनगणना 2027 के लिए गुजरात में भूपेंद्र पटेल ने की ऑनलाइन स्व गणना प्रक्रिया की शुरुआत

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गांधीनगर , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 15:27 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को 'जनगणना 2027' के लिए ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने अपने परिवार की जानकारी खुद ऑनलाइन भरकर देश में पहली बार शुरू की गई डिजिटल स्वगणना में लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। गुजरात में यह प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो गई है और 31 मई तक चलेगी।

इस दौरान राज्य के लोग जनगणना के वेब पोर्टल और मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भरने के बाद राज्य के लोगों से इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने और तय समय सीमा के भीतर सही जानकारी देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए और मजबूत, समावेशी तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। राज्य सरकार के अनुसार, जनगणना 2027 पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से कराई जा रही है। इसमें लोग ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल दोनों के माध्यम से अपनी जानकारी दे सकेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि नई सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रणाली को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है, जिससे लोग कहीं से भी अपनी जानकारी अपलोड कर सकते हैं। नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, जहां सेल्फ-एन्यूमरेशन से जुड़ी गाइडलाइन और निर्देश भी उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे 15 दिनों की तय अवधि के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करें और सही जानकारी समय पर जमा करें। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 में पहली बार सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रणाली लागू की जा रही है। गुजरात में लोग जनगणना के अगले चरण शुरू होने से पहले अपनी जानकारी ऑनलाइन दे सकेंगे।

इसके बाद 1 से 30 जून तक पूरे राज्य में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन लाया जाएगा। यह काम एक लाख से अधिक जनगणना कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय जनगणना अभियान के तहत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राज्य जनगणना संचालन निदेशक सुजल मायात्रा ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और राज्य में जनगणना से जुड़ी तैयारियों और गतिविधियों की जानकारी दी।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD