Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026: टी20 क्रिकेट में 'नंबर-1' साझेदार हैं विराट कोहली, आंकड़े दे रहे गवाही

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Punjab Kings, PBKS, Dharamshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 15:26 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। कोहली पुरुषों के टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक अर्धशतकीय साझेदारियों में शामिल होने बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। कोहली ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की।

कोहली के साथ एलेक्स हेल्स भी टी20 क्रिकेट में 210 बार अर्धशतकीय साझेदारियों में शामिल रहे हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर (200) दूसरे, जबकि बाबर आजम (196) तीसरे पायदान पर हैं। क्रिस गेल (191) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी मुकाबले में कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए।

कोहली 3 अलग-अलग आईपीएल टीमों के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध अब तक 37.15 की औसत के साथ 1,215 रन बनाए हैं। कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37.87 की औसत के साथ 1,174 रन जोड़ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी कोहली सर्वाधिक आईपीएल रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टीम के विरुद्ध 48.83 की औसत के साथ 1,172 रन जुटाए हैं।

आईपीएल में किसी एक विरोधी टीम के विरुद्ध सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-3 पायदान पर कोहली का ही नाम है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 40.03 की औसत के साथ 1,161 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर पंजाब किंग्स के खिलाफ 49.3 रन बना चुके हैं।

रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की। कोहली-पड्डिकल आईपीएल के एक सीजन में नॉन-ओपनिंग जोड़ी के तौर पर सर्वाधिक अर्धशतकीय साझेदारी के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। कोहली-पड्डिकल की जोड़ी ने इस सीजन 9 पारियों में छठी बार अर्धशतकीय साझेदारी की है।

इस जोड़ी ने माइकल हसी-सुरेश रैना (साल 2013) और सूर्यकुमार यादव-तिलक वर्मा (साल 2025) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इन तीनों ही जोड़ियों ने एक सीजन में 6-6 बार अर्धशतकीय साझेदारी की है। इस फेहरिस्त में विराट कोहली और एबी डिविलयर्स की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने साल 2016 में 13 पारियों के दौरान 7 बार यह कारनामा किया था।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Punjab Kings , PBKS , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD