Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार : श्याम सिंह राणा

मंत्री श्याम सिंह राणा ने एस्कॉर्ट गाड़ी में सफर कर सादगी की पेश की मिसाल

Shyam Singh Rana, BJP Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कैथल , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 16:01 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिसका सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है। सरकार जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है।

कृषि मंत्री शनिवार को कैथल के सूर्यकुंड तीर्थ मंदिर स्थित सभागार में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने रीबन खोलकर कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है, ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठा सकें और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर देश को सशक्त बनाने का भी लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों व अन्य सभी वर्गों के लिए योजनाएं क्रियान्वित करती है, ताकि उनका उत्थान हो सके। 

महिलाओं को आत्मनिर्भरता और समृद्ध बनाने के लिए भी सरकार संकल्पबद्ध है। कृषि मंत्री ने बताया कि आगामी 17 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अंबाला के शहजादपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया गया है, ताकि वैश्विक परिस्थितियों और युद्धों का असर देश पर कम पड़े। इसी दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत वाहनों का कम उपयोग कर सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी निजी गाड़ी छोड़कर एस्कोर्ट वाहन में कार्यक्रम में पहुंचे हैं तथा काफिले में गाड़ियों की संख्या कम की गई है, ताकि ईंधन की बचत हो सके। उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती समारोह में भी सभी लोगों से सार्वजनिक वाहनों के माध्यम से पहुंचने का आग्रह किया।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। फसल बोने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया जाता है और ऑनलाइन माध्यम से सीधे किसानों के खातों में राशि भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, सुशील राणा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम व कुलवंत बाजीगर, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

Tags: Shyam Singh Rana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD