Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

योगी आदित्यनाथ ने 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' का शिलान्यास किया

कहा- पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद खास दिन

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Gorakhpur, Uttar Pradesh, Gorakhpur International Cricket Stadium, Hardeep Singh Puri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 15:44 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखपुर में शनिवार को 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्य के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, स्थानीय सांसद रवि किशन, खेल मंत्रालय के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा की है जिसमें वह शिलान्यास कार्यक्रम के तहत पूजा पाठ की विधि संपन्न कर रहे हैं। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के आवास और शहरी कार्य मंत्री रहते हुए हरदीप सिंह पुरी ने हमारे एक अनुरोध पर 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' को स्वीकृत कर दिया था और 100 करोड़ रुपये की राशि भी आवंटित कर दी थी।

इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमें खुशी है कि शिलान्यास के अवसर पर वह उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों, आने वाली पीढ़ियों और खेल गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री ने एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के माध्यम से खेल को आगे बढ़ाने का अभियान चलाया।

इन अभियानों के माध्यम से देश के अंदर एक नई खेल संस्कृति आगे बढ़ी। खेल संरचना को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ी। इसका परिणाम हमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकों की बढ़ती संख्या के रूप में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए राज्य में बेहतर खेल संरचना प्रदान कर रही है।"

उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हर जिले और हर गांव में स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य की 18 कमीश्नरी में एक खेल कॉलेज बने, प्रदेश में खेल से जुड़ा एक विश्वविद्यालय हो, इसके लिए मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। इसी सत्र में विश्वविद्यालय भव्य उद्घाटन भी हो जाएगा।

वाराणसी में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन रहा है और गोरखपुर में भी पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से स्टेडियम निर्माण के लिए शिलान्यास हो गया है। सीएम योगी ने कहा, "गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की है। स्टेडियम का निर्माण 46 एकड़ में हो रहा है। इसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसी स्टेडियम के बगल में हमने 60 एकड़ जमीन और संरक्षित की है। इस जमीन पर एक बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इंडोर गेम्स और हॉकी जैसे खेलों को इससे बढ़ावा मिलेगा। यहां होटल और रेस्टोरेंट भी बनेंगे। मार्केट का निर्माण किया जाएगा। यहीं पर वेटनरी कॉलेज का भी निर्माण हो रहा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने खेल नीति बनाकर ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड, विश्व चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी दी है। अब तक हम 534 से अधिक नौजवानों को नौकरी दे चुके हैं। इसमें ललित उपाध्याय, दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, प्रवीण कुमार, राज पाल, अर्जुन देशवाल रिंकू सिंह का नाम प्रमुख है।

500 खिलाड़ियों की नई भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। सीएम ने कहा, "2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। भारत ने 2036 ओलंपिक के मेजबानी की दावेदारी भी प्रस्तुत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन खेलों के माध्यम से भारत की प्रतिभाओं को उनकी क्षमता का प्रदर्शन भारत की भूमि पर करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।"

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के अंत में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को स्टेडियम के निर्माण की बधाई दी और स्टेडियम के निर्माण में सहयोग के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ ही अन्य सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को पूरी तरह से तैयार करने की समय सीमा 23 दिसंबर 2027 रखी गई है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Gorakhpur , Uttar Pradesh , Gorakhpur International Cricket Stadium , Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD