Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

युवा नेता गुरदेव सिंह टिवाणा बने ज़िला परिषद पटियाला के चेयरमैन, बिंदर कौर उप चेयरपर्सन निर्वाचित

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा की मौजूदगी में संभाला पदभार

Dr Balbir Singh, AAP Punjab, Chetan Singh Jauramajra, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 14 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 13:03 IST

युवा नेता गुरदेव सिंह टिवाणा को आज ज़िला परिषद पटियाला का चेयरमैन चुना गया। उनके साथ बिंदर कौर को उप चेयरपर्सन के रूप में निर्वाचित किया गया। सर्वसम्मति से चुने गए दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और समाना हलके के विधायक सरदार चेतन सिंह जौड़ामाजरा की मौजूदगी में अपने पदभार ग्रहण किए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी के मेहनती और ईमानदार साथी गुरदेव सिंह टिवाणा को चेयरमैन तथा बीबी बिंदर कौर को वाइस चेयरपर्सन चुने जाने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि दोनों नेता जनसेवा की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए पटियाला के विकास को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि गुरदेव सिंह टिवाणा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री और विधायक ने कहा कि वाहेगुरु जी इन नेताओं को हमेशा चढ़दी कला में रखें और लोगों की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमेशा जनता से जुड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

चेयरमैन गुरदेव सिंह टिवाणा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर ज़िला परिषद की डिप्टी सीईओ अमनदीप कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ज़िला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए जारी निर्देशों के अनुसार डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के निर्देशों तहत आज प्रीजाइडिंग अफसर-कम-उप मंडल मजिस्ट्रेट पटियाला की निगरानी में सरकार द्वारा जारी आरक्षण नोटिफिकेशन के अनुसार ज़िला परिषद पटियाला के चेयरमैन की जनरल कैटेगरी तथा वाइस चेयरमैन की एस.सी. (महिला) के लिए आरक्षित सीट हेतु चुने गए सदस्यों में से चुनाव करवाया गया।

उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गुरदेव सिंह टिवाणा, ज़िला परिषद ज़ोन बम्मणा से सदस्य, को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना, जबकि वाइस चेयरपर्सन के रूप में बिंदर कौर, ज़ोन दफ्तरीवाला, का चयन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट हरपाल सिंह विरक, चेयरमैन मार्केट कमेटी समाना बलकार सिंह गज्जूमाजरा, हरजिंदर सिंह मिंटू जौड़ामाजरा सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP Punjab , Chetan Singh Jauramajra , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD