Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी पहल : अब देशभर में जाकर सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर

हर जिले से प्रगतिशील किसानों को एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा : कृषि मंत्री

Shyam Singh Rana, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Haryana Latest News, Todays Haryana News, Haryana Breaking News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 18:34 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है। सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर जिले से प्रगतिशील किसानों को 'एक्सपोजर विजिट' (अध्ययन यात्रा) पर भेजा जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को देश के विभिन्न हिस्सों में अपनाई जा रही आधुनिकतम कृषि तकनीकों, उन्नत पद्धतियों और नए उभरते बाजारों से सीधा जुड़ाव प्रदान करना है, ताकि वे अपनी पारंपरिक खेती में सकारात्मक बदलाव ला सकें। 

इससे राज्य के हजारों किसान राष्ट्रीय स्तर पर कृषि सुधारों का प्रत्यक्ष अनुभव ले सकेंगे।श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि किसान हितैषी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट-भाषण में घोषणा की थी कि किसानों को 'एक्सपोजर विजिट' पर भेजा जाएगा। इसी घोषणा को मूर्तरूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि इन कृषि-यात्राओं के दौरान हरियाणा के किसानों को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना जैसे कृषि प्रधान राज्यों में जाने का अवसर मिलेगा। 

इन राज्यों का चयन वहां की विशिष्ट कृषि उपलब्धियों के आधार पर किया गया है। उदाहरण के तौर पर, किसान गुजरात में सूक्ष्म सिंचाई, महाराष्ट्र में अंगूर व अनार की बागवानी और तेलंगाना में बीज उत्पादन की नई तकनीकों का बारीकी से अध्ययन कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि अन्य राज्यों के सफल मॉडल को देखकर हरियाणा के किसान भी अपनी मिट्टी और जलवायु के अनुकूल नई फसलें उगाने के लिए प्रेरित होंगे।

कृषि मंत्री ने आगे बताया कि इस एक्सपोजर विजिट का एक बड़ा हिस्सा 'सीधा बाजार जुड़ाव' पर केंद्रित रहेगा। किसानों को यह सिखाया जाएगा कि कैसे वे बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी उपज को सीधे बाजार में बेचकर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें अन्य राज्यों के उन किसान समूहों से मिलाया जाएगा जो अपनी उपज की ग्रेडिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग करके सीधे उपभोक्ताओं या बड़े रिटेलर्स तक पहुँच रहे हैं। इससे न केवल किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, बल्कि वे 'खेती को व्यवसाय' के रूप में देखने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

सरकार की इस योजना का दूरगामी लक्ष्य राज्य में 'मास्टर ट्रेनर' तैयार करना है। जब ये किसान विभिन्न प्रदेशों से नई तकनीक और अनुभव लेकर वापस लौटेंगे, तो वे अपने जिले और गांव के अन्य किसानों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि आधुनिक खेती, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने से हरियाणा के कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा, जिससे अंततः ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों का जीवन स्तर ऊंचा होगा।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Haryana Latest News , Todays Haryana News , Haryana Breaking News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD