Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सैकेण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित

नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 तथा स्वयंपाठी का 70.02 प्रतिशत रहा

Education, Dr Pawan Kumar, Board of School Education Haryana, Bhiwani, Haryana, Haryana News, Haryana Latest News, Todays Haryana News, Haryana Breaking News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 18:32 IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in व results.digilocker.gov.in पर दोपहर बाद देख सकते है।बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 फीसदी रहा है।

उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,76,640 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए तथा 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। इस परीक्षा में 1,33,530 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,22,367 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 91.64 रही, जबकि 1,43,110 छात्रों में से 1,25,493 पास हुए,  इनकी पास प्रतिशतता 87.69 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 3.95 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 87.23 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 92.45 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 90.25 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.94 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जिला चरखी दादरी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जीन्द, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा जिला नूँह सबसे नीचले पायदान पर रहा।

उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा।उन्होंने आगेे बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 4,556 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3,190 पास हुए। 

स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं।बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2026 (फ्रैश, रि-अपीयर, अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय) विषय परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) की परीक्षा में 5,772 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 645 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 11.17 रही। इस परीक्षा में 3,519 छात्र बैठे थे, जिनमें से 389 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 11.05 रही है, जबकि 2,253 प्रविष्ठ छात्राओं में से 256 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 11.36 रही है।

उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 47.64 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 3,957 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,885 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से अनुक्रमांक/पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं, जिसमें आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान, भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 498 अंको के साथ चार परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें छात्रा रोनक, बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा, चरखी-दादरी, खुशी,एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन, हिसार, अंतु, स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब, हिसार व  छात्र दीपांशु, बाला जी व.मा.वि., भुंगरका, महेन्द्रगढ़ शामिल हैं। 497 अंको के साथ 11 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 

जिसमें रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क, सोनीपत के छात्र काव्यांश, टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड़ मंगाली, हिसार की छात्रा दीक्षा , श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा साक्षी, पिंक सीटी हाई.स्कूल, बिसला, फतेहाबाद की छात्रा आरजु, आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन, कैथल की छात्रामानशी, होली व.मा.वि., सिवानी मंडी, भिवानी की छात्रा आशु, मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा, पानीपत के छात्र मनुराज, श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा सकोमल, रा.व.मा.वि.,सुंडाना, रोहतक की छात्रा गीता, आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां, भिवानी की छात्रा महक एवं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना, जीन्द के छात्र वंश देव शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

Tags: Education , Dr Pawan Kumar , Board of School Education Haryana , Bhiwani , Haryana , Haryana News , Haryana Latest News , Todays Haryana News , Haryana Breaking News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD