Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis, BJP Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 13:46 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि नासिक-त्र्यंबकेश्वर में होने वाला सिंहस्थ कुंभ मेला राज्य के लिए जनसेवा का आदर्श उदाहरण पेश करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रत्येक अखाड़े के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की, ताकि अखाड़ों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इसके अलावा, छोटे संस्थानों को 15-15 लाख रुपए देने, अखाड़ों के बिजली बिल प्राधिकरण के जरिए भरने और यदि अखाड़ों की जमीन सरकारी परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित होती है तो मुआवजा या वैकल्पिक जमीन देने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री सिंहस्थ कुंभ मेले की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संतों, महंतों और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन में कुंभ मेले का आयोजन भव्य और आध्यात्मिक तरीके से किया जाएगा।

सीएम फडणवीस ने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन को लेकर संतों और महंतों द्वारा दिए गए सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि संतों और महंतों ने अब तक चल रहे कार्यों की सराहना की, साथ ही कई परियोजनाओं को तेजी और बेहतर तरीके से पूरा करने के सुझाव भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विस्तृत चर्चाओं से कुंभ मेले के सफल आयोजन में मदद मिलेगी और इसके लिए व्यापक योजना पहले ही तैयार की जा चुकी है।

सीएम ने कहा कि आगामी कुंभ मेले की तैयारियां केवल अगले साल के आयोजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि 12 साल बाद होने वाले अगले कुंभ मेले को ध्यान में रखकर भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नासिक और त्र्यंबकेश्वर में स्थायी बुनियादी ढांचे और विकास कार्य तैयार किए जा रहे हैं, जिनका भविष्य में भी उपयोग होगा। कुंभ मेले का स्वरूप लगातार बड़ा होता जा रहा है, इसलिए दीर्घकालिक योजना पर काम किया जा रहा है।

फडणवीस ने कहा कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर भारत के सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंगों में से एक है और कुंभ मेला गोदावरी नदी के उद्गम स्थल के पवित्र क्षेत्र में आयोजित किया जाता है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए मंदिर परिसर के आसपास कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। नासिक में कुंडों, रामकुंड पथ, मंदिरों और गुफाओं के जीर्णोद्धार का काम भी जारी है।

नासिक और त्र्यंबकेश्वर में आध्यात्मिक माहौल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुंभ मेले के दौरान संतों, महंतों और श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यापक स्वास्थ्य योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखाड़ों को आवंटित जमीनों के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुंभ मेले की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं को गोदावरी नदी का कहीं ज्यादा स्वच्छ रूप देखने को मिलेगा, जिसके लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताया कि सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन बेहद भव्य तरीके से किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा तथा अखाड़ों की मांगों को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एकनाथ शिंदे ने कहा कि अखाड़ों ने भरोसा दिलाया है कि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अखाड़ों द्वारा दिए गए सुझाव सराहनीय हैं और सभी के सहयोग से आयोजन सफल होगा।

फिलहाल, कुंभ मेले के लिए 377 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। हालांकि, अखाड़ों ने अतिरिक्त जमीन की मांग की है और सरकार इस मांग पर सकारात्मक विचार कर रही है। शिंदे ने भरोसा दिलाया कि कुंभ मेले के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी और बुनियादी ढांचे तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जरूरी राशि तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार कुंभ मेले के आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहने देगी।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD