Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : विराट कोहली का 9वां आईपीएल शतक, केकेआर पर दमदार जीत के साथ आरसीबी 'नंबर-1'

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Kolkata Knight Riders, KKR, Raipur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रायपुर , 13 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 13:19 IST

विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

इस टीम ने 48 के स्कोर तक फिन एलन (18) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (19) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दिलाई। कैमरून 24 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रन जुटाकर केकेआर को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू 29 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अंगकृष ने 46 गेंदों में 71 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 19.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 20 गेंदों में 37 रन जुटाए। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की।

पड्डिकल 27 गेंदों में 7 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11) के साथ 28 रन, जबकि टिम डेविड (2) के साथ 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 58 गेंदों में अपना 9वां आईपीएल शतक पूरा किया। कोहली ने 60 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। सुनील नरेन को 1 विकेट हाथ लगा।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Kolkata Knight Riders , KKR , Raipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD