Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

किशाऊ बांध परियोजना में आए तेजी, पड़ोसी राज्यों में जल्द हो एमओयू-नायब सिंह सैनी

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Haryana Latest News, Todays Haryana News, Haryana Breaking News, CR Paatil, Chandrakant Raghunath Paatil,Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma,Chief Minister Of Rajasthan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 11:15 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान पर बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के बीच बैठक हुई। इस दौरान दोनों राज्यों के आला अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष कुछ पड़ोसी राज्यों से जुड़े साझा मुद्दों व हरियाणा से जुड़े पानी के विषयों को रखा। उन्होंने किशाऊ बांध परियोजना में तेजी लाने और जल्द से जल्द पड़ोसी राज्यों के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू किए जाने का विषय रखा।

इस पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने अपने सचिव को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द किशाऊ बांध को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए और बांध से जुड़े जल बंटवारे व बिजली को लेकर फैसला किया जाए। इसके उपरांत इसे लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई जाए और एमओयू से जुड़े काम को पूरा किया जाए। 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बांध परियोजना सभी प्रदेशों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे बड़ी मात्रा में पानी मिलेगा, जो सभी के लिए बेहद आवश्यक है। इससे सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल ने अपने विभाग के अधिकारियों  को जल्द से जल्द इस विषय पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

फरीदाबाद और पलवल के लिए अपर गंगा कैनाल से पानी लेने पर हुई चर्चा

बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद और पलवल के लिए उत्तर प्रदेश से अपर गंगा कैनाल से पानी लेने को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल से मार्गदर्शन कर जल्द से जल्द इस योजना को आगे बढ़ाने का अनुरोध भी किया। बैठक में मुनक कैनाल से गुरुग्राम और नूंह जिला तक पानी की सप्लाई पहुंचाने से जुड़ी 2000 करोड़ की परियोजना की भी केंद्रीय जल शक्ति  मंत्री से चर्चा की।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना को लेकर जो भी संभव सहायता होगी, उसे देने का आश्वासन दिया। बैठक में आरआरटीएस परियोजना को लेकर राजस्थान से जुड़े विषय पर चर्चा भी हुई। नजफगढ़ में जलभराव को लेकर भी चर्चा की गई।इस दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Haryana Latest News , Todays Haryana News , Haryana Breaking News , CR Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil , Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , Chief Minister Of Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD