Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत मान सरकार ने सभी चुनावी वादे पूरे किए: डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा नगर निगम के अधीन चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

Dr Balbir Singh, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 13 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 17:13 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला देहाती हलके के नगर निगम अधीन चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. बलबीर सिंह ने नगर निगम में बैठक के दौरान अधिकारियों को शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए सभी पार्षदों को विश्वास में लेने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने चुनावों के दौरान लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए हैं और राज्यभर में सर्वपक्षीय विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हलके में कोई भी विकास कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारी स्थानीय जरूरतों का आकलन करने तथा कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रत्येक वार्ड का नियमित दौरा सुनिश्चित करें। 

उन्होंने विशेष रूप से सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डॉ. बलबीर सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को मानसून सीजन से पहले जल आपूर्ति पाइपलाइनों का व्यापक सर्वेक्षण करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी लीकेज या क्षति की पहचान कर उसकी मरम्मत की जा सके। 

उन्होंने चल रहे प्रोजेक्टों को सुचारू और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए अधिकारियों और पार्षदों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को आगे निर्देश दिए कि बरसात के मौसम से पहले जून माह के अंत तक सीवरेज लाइनों की सफाई का कार्य पूरा किया जाए। मेयर कुंदन गोगिया और नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम के पास सीवर सफाई की अपनी एक मशीन उपलब्ध है, जबकि चार अतिरिक्त मशीनें किराये पर लेकर बारिश शुरू होने से पहले शहरभर में गाद निकालने का कार्य पूरा किया जाएगा।

डॉ. बलबीर सिंह ने 24x7 नहरी पानी सप्लाई, पार्कों, स्ट्रीट लाइटों, सड़कों और गलियों से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, संयुक्त कमिश्नर मनरीत राणा, जसबीर गांधी, पार्षद एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD