Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अम्बाला की धरा से गगन चूमेगी राष्ट्रभक्ति, 210 फुट ऊंचे तिरंगे से सुसज्जित होगा 1857 का शहीद स्मारक : अनिल विज

शहीद स्मारक में लगा तिरंगा लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा, अम्बाला में यह सबसे ऊंचा तिरंगा होगा -अनिल विज

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अम्बाला , 13 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 16:58 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि, अम्बाला छावनी में बना “आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक” न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए देशभक्ति का एक नया केंद्र बनने जा रहा है।  उन्होंने बताया कि 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की यादों को समेटे शहीद स्मारक में अब एक और भव्य अध्याय जुड़ने जा रहा है, जिसके तहत शहीद स्मारक परिसर में 210 फुट ऊंचाई का तिरंगा फहराया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि यह तिरंगा स्मारक में 206 फुट ऊंचे मेमोरियल टॉवर से भी ऊंचा होगा, जो दूर से ही लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा तथा अम्बाला में यह सबसे ऊंचा तिरंगा होगा। श्री विज ने आज तिरंगा लगाने के स्थान को लेकर शहीद स्मारक में मुआयना किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने तिरंगा जल्द लगाने के दिशा-निर्देश दिए। 

मौके पर मौजूद शहीद स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने बताया कि तिरंगा फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा लगाया जाएगा और जल्द तकनीकी टीम इसको लेकर शहीद स्मारक में आ रही है। शहीद स्मारक में 210 फुट की ऊंचाई पर लहराता तिरंगा इस बात का प्रमाण होगा कि शहीदों का बलिदान सर्वाेच्च है। 

यह स्मारक आने वाले समय में कुरुक्षेत्र और अन्य ऐतिहासिक स्थलों की तरह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करेगा। शहीद स्मारक न केवल हरियाणा का बल्कि भारत का एक प्रमुख ऐतिहासिक गंतव्य बनेगा। किसी भी स्मारक में तिरंगा सबसे ऊंचा होना चाहिए, यह भावना सम्मान और संप्रभुता का प्रतीक है। 

अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि जब कोई पर्यटक स्मारक को देखे, तो सबसे पहले उसकी नजर देश की आन-बान और शान ‘तिरंगे’ पर पड़े।

1857 के शहीदों को मिला सम्मान, मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बना शहीद स्मारक

1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित शहीद स्मारक का निर्माण ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में किया जा रहा है। अम्बाला-दिल्ली जीटी रोड पर 22 एकड़ भूमि पर निर्मित शहीद स्मारक में 1857 में शहीद हुए अनसंग वीरों को नमन किया जा सकेगा। लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से शहीद स्मारक बन चुका है जिसका आने वाले दिनों में जल्द उद्घाटन होगा।

वीरों की भूमि अम्बाला छावनी, शहीदों को मिला सम्मान

अम्बाला छावनी वीरों की भूमि है जहां से 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला फुटी थी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से शहीदों को नमन करने हेतु शहीद स्मारक का निर्माण किया है। इसी प्रकार अम्बाला छावनी में नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सुभाष पार्क में उनकी विशाल मूर्ति स्थापित की गई है। इसी प्रकार, शहीद ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति एसडीएम कार्यालय में स्थापित की गई है जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा अब जल्द यहां पर सुखदेव सिंह और राजगुरू की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इसी तरह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा सदर बाजार चौक पर वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित कराई गई है जबकि बहुत जल्द 12 क्रास रोड पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति भी स्थापित होगी।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD