Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ब्रम शंकर जिंपा ने सड़कों के पैच वर्क और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की मौजूदगी में नेशनल हाईवे व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत को लेकर हुई अहम बैठक

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 16:51 IST

शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों की बदहाल स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने बुधवार को डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की मौजूदगी में जालंधर-होशियारपुर नेशनल हाईवे तथा ऊना रोड नेशनल हाईवे से संबंधित विभिन्न सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग (नेशनल हाईवे डिवीजन), नेशनल हाईवे अथॉरिटी तथा नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सड़क मरम्मत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम से पहले सभी प्रमुख मार्गों को पूरी तरह मोटरेबल बनाया जाए ताकि आम लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे डिवीजन के अधिकारियों ने विधायक को जानकारी देते हुए बताया कि बंजरबाग से चौहाल तक पैच वर्क का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि अंबे वैली रोड पर मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। इसके अलावा के.एफ.सी चौक से प्रभात चौक तक सड़क के पैच वर्क का काम वीरवार तक पूरा कर लिया जाएगा। 

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएंगे। बैठक में ऊना रोड नेशनल हाईवे से संबंधित कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बजवाड़ा भट्ठा चौक से हिमाचल सीमा तक पैच वर्क का कार्य पूरा करवा दिया गया है। 

इस पर विधायक जिंपा ने निर्देश दिए कि हिमाचल सीमा के समीप सड़क किनारे बरम और डंगों को मजबूत करने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि बरसात के दिनों में सड़क को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ऊना रोड के स्थायी निर्माण संबंधी प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग से आवश्यक अप्रूवल की प्रक्रिया प्रगति पर है और अनुमति मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य नियमानुसार शुरू कर दिया जाएगा। 

विधायक जिंपा ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसके निर्माण में किसी प्रकार की देरी लोगों की परेशानियों को बढ़ाती है, इसलिए संबंधित विभाग सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। इस दौरान विधायक जिंपा ने नगर निगम अधिकारियों को प्रभात चौक क्षेत्र में सड़क के नीचे से हो रही पानी की लीकेज की समस्या को तत्काल प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि जब तक लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक सड़क निर्माण कार्य प्रभावित होता रहेगा। बैठक में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके ध्यान में लाई गई सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। 

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सड़क मरम्मत व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एक्सीयन लोक निर्माण विभाग गुरमीत सिंह, एक्सीयन नगर निगम कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD