Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से खेती के विकास पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

कृत्रिम बुद्धिमत्ता इंसानों की सहायता के लिए है, इंसान इसके गुलाम न बनें : कुलपति प्रो. करमजीत सिंह

Guru Nanak Dev University Amritsar, Guru Nanak Dev University, Prof Karamjeet Singh, GNDU, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 13 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 16:12 IST

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से खेती के विकास पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए में कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता इंसानों की मदद के लिए बनाई गई है, न कि इंसान इसके गुलाम बन जाएं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के “सरबत दा भला” के संदेश को ध्यान में रखते हुए तकनीक का उपयोग मानव कल्याण और समाज की भलाई के लिए किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से खेती के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है। वह संगोष्ठी में खेती को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रो. करमजीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता खेती के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है। इससे किसानों को फसलों की देखभाल, मिट्टी की जांच, पानी की बचत और उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने नई दिल्ली तथा पोलैंड के विश्वविद्यालयों के साथ चल रहे शैक्षणिक सहयोग की भी सराहना की।

पोलैंड से पहुंचे विद्वान प्रो. डारियूश ने कहा कि खेती और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का मेल भविष्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के साथ चल रहे शैक्षणिक सहयोग की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रो. डारियूश ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के अवसरों की जानकारी दी।

मुख्य वक्ता प्रो॰ गगनदीप शर्मा ने कहा कि पंजाब के युवाओं में नई सोच और तकनीक के माध्यम से खेती को मजबूत बनाने की पूरी क्षमता है।संगोष्ठी के दौरान खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, फसलों की निगरानी, पानी संरक्षण और टिकाऊ खेती से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

 

Tags: Guru Nanak Dev University Amritsar , Guru Nanak Dev University , Prof Karamjeet Singh , GNDU , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD