Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

प्रदेश के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जा रही विशेष कार्य योजना : कृष्ण कुमार बेदी

प्रदेश के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 11:33 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार सभी हलकों के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर रही है और नरवाना क्षेत्र के विकास हेतु व्यापक एवं दूरदर्शी रोडमैप पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नरवाना हलके में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा विकास परियोजनाओं को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान खेल स्टेडियम, पुल, सड़कें, पशु अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टैंड, पार्क और सार्वजनिक भवनों सहित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।श्री बेदी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के हर वर्ग के कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर लागू किया जाए, ताकि आमजन को उनका सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम विकसित किए जाएंगे। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सड़कों और पुलों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों एवं पशु अस्पतालों का विस्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आमजन की सुविधा के लिए बस स्टैंड, पार्क तथा अन्य सार्वजनिक भवनों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री बेदी ने कहा कि नरवाना हलके के विकास को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और आने वाले समय में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं साकार होंगी, जो क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि लगभग 48 करोड़ रुपये की लागत से 16 सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी, जिनमें से 9 सड़कों पर जल्द कार्य शुरू होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 बेड के अस्पताल भवन के उन्नयन का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नरवाना में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य पार्क विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सार्वजनिक मनोरंजन और सैर-सपाटे की सुविधा मिल सके।श्री बेदी ने बताया कि उझाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फरैन कलां में पशु डिस्पेंसरी, नरवाना में पशु अस्पताल तथा हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। 

साथ ही नरवाना-टोहाना सड़क मार्ग और पुराने एनएच-65 पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जाएगा, जिन पर लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है। बैठक में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ अनिल कुमार दहिया सहित स्वास्थ्य, परिवहन, पशुपालन, खेल एवं स्थानीय निकाय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD