Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिडिल ईस्ट संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की अपील देशहित में : अनिल विज

तेल, गैस और सोने के उपयोग में संयम बरतें देशवासी : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 11:28 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में देशवासियों से अपील की है कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण विदेशी मुद्रा से आयात होने वाली वस्तुओं का उपयोग संयम और समझदारी से किया जाए।श्री विज आज यहां चण्डीगढ़ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत का लगभग 30 प्रतिशत पेट्रोलियम “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज” के रास्ते मिडिल ईस्ट देशों से आता है। वर्तमान में मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी युद्ध और तनाव का असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संघर्ष का भारत से कोई संबंध नहीं है, लेकिन इसके अंतरराष्ट्रीय प्रभाव देश पर भी पड़ रहे हैं।

श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के मुखिया होने के नाते, समय रहते देशवासियों को जागरूक कर रहे हैं ताकि संभावित चुनौतियों का सामना समझदारी से किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से तेल, गैस और सोने जैसी आयातित वस्तुओं के उपयोग में संयम बरतने की अपील की है, क्योंकि इन पर विदेशी मुद्रा का बड़ा व्यय होता है।

प्रधानमंत्री की इस अपील पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल पर श्री विज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेश यात्राओं को सीमित रखने की भी बात कही है और शायद इसी कारण राहुल गांधी सबसे अधिक परेशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश में चुनाव होते हैं या कोई संकट आता है, तब राहुल गांधी अक्सर विदेश दौरों पर रहते हैं।

सहायक प्रोफेसरों की भर्ती को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को देश के किसी भी राज्य में जाकर भर्ती परीक्षा देने और नौकरी पाने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है कि केवल उसी राज्य के युवा वहां की नौकरियों के पात्र हों। विपक्ष को संविधान की मूल भावना को समझना चाहिए।

नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है क्योंकि लोग विकास और काम करने वाली सरकार को पहचान चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के 22 राज्यों में सरकार चला रही है और आने वाले समय में भी जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां भाजपा विजय प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि जनता अब यह समझ चुकी है कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने वाली पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है। अन्य दल केवल वादे और घोषणाएं करते हैं, जबकि भाजपा जमीन पर काम करके दिखाती है। इसी कारण कठिन से कठिन राज्यों में भी भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक सम्मान की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यही विश्वास जनता को भाजपा के साथ मजबूती से जोड़ रहा है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD