Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अम्बाला छावनी में बना एशिया का सबसे बड़ा 1857 शहीद स्मारक, जल्द पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन : अनिल विज

1857 के अनसुने वीरों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक बनेगा देशभक्ति की प्रेरणा : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 11:26 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अम्बाला छावनी में निर्मित एशिया के सबसे बड़े “आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक” का उद्घाटन शीघ्र ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, क्योंकि यह केवल हरियाणा का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की गौरवगाथा को समर्पित एक राष्ट्रीय स्मारक है। श्री विज आज यहां चण्डीगढ़ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार पूरे देश में ऐसा दूसरा स्मारक नहीं है, जहां 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संघर्षों को इतने व्यापक और आधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया गया हो। उन्होंने बताया कि अम्बाला, मेरठ, दिल्ली, झांसी, आगरा सहित देशभर में जहां-जहां अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष हुए, उन सभी ऐतिहासिक दृश्यों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुनः सजीव किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां यह समझ सकें कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई 1857 से ही प्रारंभ हो चुकी थी।

श्री विज ने कहा कि इतिहास में अक्सर स्वतंत्रता आंदोलन के दूसरे चरण का अधिक उल्लेख किया गया, जिसे कांग्रेस से जोड़ा जाता है, जबकि कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गठन से 28 वर्ष पहले ही देशभर में अंग्रेजों के खिलाफ एक व्यापक और सशस्त्र जनआंदोलन शुरू हो चुका था, जिसमें हजारों सैनिकों, किसानों और आम नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। 

उन्होंने कहा कि अनेक वीरों को पेड़ों से बांधकर गोलियों से भून दिया गया, लेकिन उन बलिदानों को इतिहास में वह स्थान नहीं मिल पाया जिसके वे वास्तविक हकदार थे।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन्हीं “अनसंग हीरोज” को सच्ची श्रद्धांजलि देने और इतिहास की इस भूल को सुधारने के उद्देश्य से अम्बाला छावनी में 22 एकड़ भूमि पर एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक बनाया गया है। 

उन्होंने बताया कि स्मारक परिसर में एक विशेष “श्रद्धांजलि स्थल” भी बनाया गया है, जहां लोग देश के उन अमर शहीदों को नमन कर सकेंगे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। श्री विज ने कहा कि यह स्मारक केवल ईंट-पत्थरों का निर्माण नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, बलिदान और भारत के गौरवशाली इतिहास की जीवंत प्रेरणा है, जो आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD