Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी की विभिन्न संस्थाओं को 3.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के मंजूरी पत्र सौंपे

पंजाब सरकार हर वर्ग के विकास के लिए वचनबद्ध : ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

Sukhvir Singh, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी , 11 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 14:56 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक, धार्मिक, खेल और जनकल्याण कार्यों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत आज मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी की विभिन्न संस्थाओं को करीब 3.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के मंजूरी पत्र सौंपे।

इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बीते समय के दौरान विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठकें कर उनकी मांगों और जरूरतों को गंभीरता से सुना था और अब पंजाब सरकार द्वारा उन मांगों को पूरा करते हुए वित्तीय सहायता के मंजूरी पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज सेवा, खेल, स्वास्थ्य और धार्मिक संस्थाओं के विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

इस मौके लेबर शेड फॉर सिटी कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन को 20 लाख रुपये, बसंत कॉलोनी धर्मशाला एंड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) धूरी को 10 लाख रुपये, कंस्ट्रक्शन ऑफ शेड फॉर स्टेप ऑन सोसायटी को 25 लाख रुपये, कंस्ट्रक्शन ऑफ शेड फॉर सेवा समिति धूरी को 15 लाख रुपये, कंस्ट्रक्शन ऑफ शेड फॉर छठ पूजा आस्था महाप्रभ समिति को 15 लाख रुपये, बाला जी निष्काम सेवा समिति धूरी को 15 लाख रुपये तथा श्री राधा कृष्ण गीता भवन समिति धूरी को 10 लाख रुपये की ग्रांट के मंजूरी पत्र सौंपे गए।

इसी प्रकार महेश वृद्ध आश्रम धूरी को 15 लाख रुपये, श्री जैन सभा धूरी को 10 लाख रुपये, महावीर मंदिर ट्रस्ट मलेरकोटला रोड धूरी को 10 लाख रुपये, संकल्प सिद्ध माता नैना देवी एंड बाबा बालक नाथ समिति, बरनाला रोड धूरी को 15 लाख रुपये, प्रेस क्लब धूरी को 10 लाख रुपये, नेत्र बैंक समिति धूरी को 19 लाख रुपये तथा प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय धूरी को 15 लाख रुपये की ग्रांट के मंजूरी पत्र दिए गए।

इसके अलावा नगर कौंसिल कार्यालय धूरी को जे.सी.बी. के लिए 35 लाख रुपये की ग्रांट प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त प्राचीन शिव मंदिर समिति को 5 लाख रुपये, रोटरी क्लब धूरी को 15 लाख रुपये, मंगला आश्रम गौशाला को 20 लाख रुपये, गांधी बस्ती बाल्मीकि धर्मशाला धूरी में फ्लोरिंग और बाथरूम रेनोवेशन के लिए 7 लाख रुपये, स्पोर्ट्स डी.एस.ओ. गांव क्रिकेट, वॉलीबॉल किट्स और जिम इक्विपमेंट्स के लिए 23 लाख रुपये, सिविल अस्पताल धूरी के लिए डेंटल इक्विपमेंट और डायलिसिस मशीन खरीदने हेतु 16.50 लाख रुपये तथा बार एसोसिएशन धूरी को 4 लाख रुपये की ग्रांट के मंजूरी पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर एस.डी.एम. डॉ. इस्मत विजय सिंह, सी.एम.एफ.ओ. अरविंद कुमार, रमणदीप सिंह तथा डायरेक्टर पुष्पिंदर शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvir Singh , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD