Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

चीन यात्रा से पहले जिनपिंग की तारीफ कर डोनाल्ड ट्रंप ने जताया भरोसा, ताइवान को लेकर आगे नहीं बढ़ेगा तनाव

Donald Trump, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 11 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 13:05 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जल्द होने वाली चीन यात्रा में ताइवान और ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़े मुद्दे होंगे। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने रिश्ते की तारीफ की और कहा कि ताइवान को लेकर तनाव आगे नहीं बढ़ेगा। व्हाइट हाउस में एक मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार अब चीन के साथ 'बहुत अच्छा काम' कर रही है।

उन्होंने पिछली अमेरिकी सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन को अमेरिका का फायदा उठाने दिया। ट्रंप ने कहा क‍ि हम बहुत कारोबार कर रहे हैं, लेकिन यह समझदारी वाला कारोबार है। पहले के राष्ट्रपति के समय हमसे कई वर्षों तक फायदा उठाया गया, अब हम चीन के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। बातचीत के दौरान ट्रंप ने कई बार शी जिनपिंग की तारीफ की।

उन्होंने कहा क‍ि मेरे राष्ट्रपति शी के साथ अच्छे रिश्ते हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उम्मीद है कि वो भी मेरा सम्मान करते हैं। ट्रंप ने कहा कि शी हमारी पिछली सरकार का सम्मान नहीं करते थे और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी आलोचना की। ट्रंप ने कहा क‍ि वो (बाइडेन) ठीक से बात भी नहीं कर पाते थे।

ट्रंप ने चीन से जुड़ी बातों को पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले तेल की सुरक्षा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि चीन अपनी तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा होर्मुज से आने वाले तेल पर निर्भर करता है, इसलिए वह भी क्षेत्र में स्थिरता चाहता है। ट्रंप ने कहा क‍ि होर्मुज से चीन को अपने तेल का करीब 40 प्रत‍िशत मिलता है।

वो भी चाहता है कि वहां सब ठीक रहे, वो तनाव नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और ईरान आने वाली शिखर वार्ता के मुख्य मुद्दे होंगे। ताइवान के मुद्दे पर ट्रंप ने माना कि यह बातचीत में जरूर उठ सकता है। उन्होंने कहा क‍ि मुझे लगता है वह (शी जिनपिंग) ताइवान का मुद्दा मुझसे ज्यादा उठाएंगे। लेकिन मुझे लगता है सब ठीक रहेगा।

ट्रंप ने कहा कि मजबूत अमेरिकी नेतृत्व से ताइवान पर संकट नहीं आएगा। उन्होंने कहा क‍ि अगर आपके पास सही राष्ट्रपति हो, तो मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ होगा। उन्होंने कहा कि ताइवान को जापान और क्षेत्र के कई देशों से समर्थन मिलता है। ट्रंप ने कहा क‍ि जापान और उस इलाके के कई देशों से ताइवान को काफी समर्थन है।

इसके अलावा ट्रंप ने शी जिनपिंग की नेतृत्व शैली की भी तारीफ की और उन्हें 'बहुत अच्छे इंसान' और 'कमाल के व्यक्ति' कहा। वो अपने देश से बहुत प्यार करते हैं, ये मैं बता सकता हूं। मैं उनसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं। ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी नीति का बचाव भी किया और कहा कि हाल की सैन्य कार्रवाई और दबाव से वैश्विक बाजारों में स्थिरता आई है। उन्होंने कहा क‍ि अब शेयर बाजार उस समय से भी ज्यादा ऊपर है जब यह संघर्ष शुरू हुआ था।

 

Tags: Donald Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD