Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

स्मृति ईरानी ने योगी आदित्यनाथ से महिला सशक्तिकरण और अमेठी परियोजनाओं पर चर्चा की

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh, Smriti Irani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 10 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 13:58 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की और दोनों ने महिला सशक्तिकरण और उनके पूर्व लोकसभा क्षेत्र अमेठी में विकास परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद, ईरानी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के साथ अपनी शिष्टाचार मुलाकात की जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की, जो उत्तर प्रदेश को एक उत्कृष्ट प्रांत में बदलने के लिए समर्पित हैं। इस दौरान, अमेठी में मेरे कार्यकाल से संबंधित विषयों, राज्य में हुए विकास, बुनियादी ढांचागत कार्यों, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सशक्ती के लिए उद्यमिता से जुड़ी पहलों पर सार्थक चर्चा हुई।

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि आज लखनऊ में, कानपुर देहात के जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की और जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन मांगा। एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

अपने कार्यालय में हुई एक अन्य मुलाकात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बृजेश सिंह 'प्रिंसू' ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जौनपुर जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह भी उपस्थित थीं। एक अन्य घटनाक्रम में, सिद्धार्थनगर जिले के बंसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।

एक बयान में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार किया, जिसमें छह नए मंत्रियों को शामिल किया गया और दो राज्य मंत्रियों को पदोन्नत किया गया। यह कदम जाति, क्षेत्र और संगठनात्मक समीकरणों में संतुलन स्थापित करने का एक स्पष्ट प्रयास प्रतीत होता है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh , Smriti Irani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD