Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोहाली में विशाल महिला निरंकारी संत समागम का आयोजन, बहनों ने संभाली पूरी व्यवस्था

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 15:43 IST

मोहाली के फेस-6 स्थित संत निरंकारी मिशन के संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल महिला निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में मोहाली, टीडीआई, चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि समागम की संपूर्ण व्यवस्था बहनों द्वारा ही संभाली गई, जिसने अनुशासन, सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की।

समागम के दौरान विभिन्न भाषाओं और पारंपरिक वेशभूषाओं में उपस्थित बहनों ने निराकार प्रभु के गुणों का सुंदर वर्णन किया और भक्ति भाव से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य मंच से सेवा निभाते हुए चंडीगढ़ की प्रचारक बहन श्रीमती पिंकी वालिया जी ने कहा कि वर्तमान समय में माता सुदीक्षा जी महाराज ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मानवता को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि आत्मा 84 लाख योनियों में भटकने के बाद मानव जीवन प्राप्त करती है और इसी मानव तन में निराकार प्रभु की पहचान कर जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि सेवा, सिमरन और सत्संग से जुड़कर भक्ति को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। 

गुरसिख हमेशा आनंद और सहज अवस्था में जीवन व्यतीत करता है तथा अपने सतगुरु पर पूर्ण विश्वास रखते हुए सेवा और भक्ति में निरंतर जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने विभिन्न संस्कृतियों और विचारों को जोड़कर प्रेम और भाईचारे का एक सुंदर गुलदस्ता तैयार किया है, जो पूरे संसार के लिए मिसाल बन चुका है।

इससे पूर्व चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओ. पी. निरंकारी ने समागम में पहुंची संगत और श्रीमती पिंकी वालिया जी का स्वागत एवं धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन प्रेम, भक्ति और आपसी सम्मान का संदेश दे रहा है। आज के महिला समागम में बहनों द्वारा अनुशासन और समर्पण के साथ निभाई गई सेवाएं सतगुरु की सिखलाई का जीवंत उदाहरण हैं।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD