Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और चुनाव आयोग का लगातार कर रही दुरुपयोग : भगवंत मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sangrur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

संगरूर , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 15:26 IST

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की, जिसको लेकर पंजाब में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का लगातार दुरुपयोग कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अन्य राज्यों के बाद अब भाजपा के निशाने पर पंजाब है। पूरे देश में भाजपा का काम करने का यही तरीका है, जिसका सामना अब पंजाब को करना पड़ रहा है। पहले अशोक मित्तल के कारोबारी घरानों पर ईडी की रेड हुई थी, जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और रेड खत्म हो गई।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के संवैधानिक ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह जहां जीत नहीं पा रही है, वहां ईडी और सीबीआई भेजकर लोगों को परेशान करती है और डराकर-धमकाकर अपने पक्ष में करने की कोशिश करती है। आखिर ईडी के छापे केवल उन्हीं राज्यों में क्यों मारे जा रहे हैं, जहां भाजपा की सरकार नहीं है? यह लोकतंत्र की सीधी-सीधी हत्या है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों के खिलाफ नफरत और भेदभाव की राजनीति की जा रही है। हमें डराने-धमकाने के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है। इस उपजाऊ मिट्टी में हर बीज अंकुरित हो सकता है, लेकिन नफरत का बीज यहां कभी जड़ नहीं जमा सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और ओडिशा में अराजकता फैलाई और उसके बाद वहां वोट मांगे। यह पहले आग लगाते हैं और फिर वोट हासिल करके सरकार बनाते हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने नारा लगाया था कि ‘बंगाल में सरकार हमारी है’ और अब ‘पंजाब में बारी है।’ इसी नारे के तहत अब भाजपा पंजाब में आग लगाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा अब ‘भारत जलाओ पार्टी’ बन चुकी है। भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के लोग पंजाब को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों एक कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की रेड हुई, जिसे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा से जोड़कर देखा जा रहा है। यह डराने का प्रयास है, लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD