Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन नहीं, बड़े बदलाव की शुरुआत : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Kolkata
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोलकाता , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 15:14 IST

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद अब सुवेंदु अधिकारी के राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने की तैयारी पूरी हो चुकी है। वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसी के साथ बंगाल में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत मानी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया है।

उन्होंने कहा कि यह दिन बेहद खास है क्योंकि यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक बड़े सांस्कृतिक और राजनीतिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि आज बंगाल में जिस तरह का माहौल बना है, वह कवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन और भी खास बन गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह बदलाव उस सपने की तरह है, जो लंबे समय से देखा जा रहा था।

उनके अनुसार, यह घटना श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने भारत की एकता और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और अब राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। इसी बीच, बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी सुवेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बंगाल में विकास की रफ्तार तेज होगी। उनके अनुसार, राज्य कई सालों से जिस विकास की राह से दूर था, अब वह फिर से उस दिशा में आगे बढ़ेगा। गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर पर जीत हासिल की। भवानीपुर सीट पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हो रहा है, जिसमें देशभर से बड़े नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत की घोषणा 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद हुई थी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने बैठक कर सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना और उनके नाम पर मुख्यमंत्री पद की मुहर लगाई।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD